फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: Mahapanchayat of farmers; Dallewal said – Farmer movement will intensify in the coming times

Haryana: किसानों की महापंचायत; डल्लेवाल बोले- आने वाले समय में तेज होगा किसान आंदोलन

Sun, 01 Sep 2024 12:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 12:04 AM IST
सार

200 दिन पूरे होने पर दातासिंहवाला बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत हुई। विनेश फोगाट बोलीं कि किसानों की हालत देख दुख होता है। किसान एक सितंबर को यूपी के संभल , 15 सितंबर को उचाना व 22 सितंबर को पिपली में महापंचायत करेंगे।

विज्ञापन
Haryana: Mahapanchayat of farmers; Dallewal said – Farmer movement will intensify in the coming times
दातासिंहवाला बॉर्डर पर महापंचायत में मौजूद किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

दातासिंहवाला बॉर्डर पर 13 फरवरी से शुरू हुए किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर शनिवार को किसानों ने महापंचायत की। इस दौरान सभी किसानों ने आंदोलन को और मजबूत करने का प्रण लिया। महापंचायत में महिला पहलवान विनेश फोगाट भी पहुंचीं। इस दौरान किसान नेताओं ने उन्हें सम्मानित किया।

विज्ञापन


जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर भी इसी प्रकार से महापंचायत का आयोजन किया गया है। आने वाले समय में आंदोलन को तेज किया जाएगा। एक सितंबर को यूपी के संभल, 15 सितंबर को उचाना व 22 सितंबर को कुरुक्षेत्र के पीपली में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा में आयोजित होने वाली महापंचायतों में पंजाब समेत कई राज्यों के किसान भाग लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा के गांव-गांव में जाकर पदाधिकारी 10 साल में भाजपा के किसान-मजदूर विरोधी कार्य के बारे में ग्रामीणों को बताया जा रहा है। इस अवसर पर बलदेव सिंह सिरसा, अभिमन्यु कोहाड़ ने महापंचायत को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज अपने परिवार के बीच आई हूं : विनेश
विनेश फोगाट ने कहा कि वह आज अपने परिवार के बीच आई हैं। किसानों की हालत देखकर उन्हें दुख होता है। किसानों को अपनी मांगों को लेकर इतने लंबे समय तक धरने पर बैठना पड़ रहा है। यदि किसान अनाज पैदा करना बंद कर दें, तो लोग भूखे मर जाएंगे। किसानों का संघर्ष हम सब को प्रेरणा देता है। जब भी हमारा किसान-मजदूर समाज हमें याद करेगा हम उनके साथ खड़े मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed