फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana Lok Sabha: Birendra Singh held a public meeting with Jayaprakash

Haryana: बीरेंद्र सिंह ने मांगे जेपी के साथ वोट, बोले- पार्टी, गठबंधन के लिए, जयप्रकाश के लिए पूरी मदद करेंगे

Thu, 16 May 2024 09:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 16 May 2024 09:04 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी के पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगने के सवाल पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का कोई स्टैंड नहीं है। वह एक स्टैंड पर रहें तो शायद वोट मिल जाए। वो हर रोज स्टैंड बदलते हैं। कभी मंगलसूत्र तो कभी हिंदू-मुस्लिम की एकता। अब हिंदू-मुस्लिम की एकता की बात करते हैं। 2019 वाली मोदी के नाम की लहर इस बार नहीं है।

विज्ञापन
Haryana Lok Sabha: Birendra Singh held a public meeting with Jayaprakash
आपस में गले मिलते हुए जयप्रकाश एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद के उचाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के समर्थकों की बैठक हुई। इसमें पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह, हिसार लोकसभा से इंडिया गठबंधन उम्मीदवार जयप्रकाश भी शामिल हुए।

विज्ञापन


रणजीत सिंह चौटाला के कांग्रेस नेताओं के भाजपा की मदद करने के बयान पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि रणजीत सिंह को कुछ न कुछ तो कहना पड़ेगा अकेले मनोहर लाल, मोदी के नाम पर तो हरियाणा में वोट नहीं मिलते, इसलिए उन्होंने विपक्ष का नाम लेने लगे, लेकिन कांग्रेस पार्टी में जो है उसका यह धर्म है कि वह कांग्रेस उम्मीदवार की मदद करें।
विज्ञापन


जयप्रकाश के मीटिंग में आने पर दोनों नेताओं के दिल मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दिल मिलने की बात नहीं है पार्टी का कार्यक्रम है। हम अगर उसमें कोताही करें या चुनाव लड़ने वाला कोताही करें तो दोनों में कहीं न कहीं दोष है। हम ऐसी स्थिति पैदा नहीं करना चाहते। पार्टी के लिए, इंडिया गठबंधन के लिए, जयप्रकाश के लिए पूरी मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed