{"_id":"65f1b07493f3724fb00bbb87","slug":"haryana-khapas-will-not-allow-trains-and-buses-to-run-if-farmers-demands-are-not-met-within-five-days-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पांच दिन में किसानों की मांग पूरी न होने पर खापें नहीं चलने देंगी ट्रेन और बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पांच दिन में किसानों की मांग पूरी न होने पर खापें नहीं चलने देंगी ट्रेन और बस
Wed, 13 Mar 2024 07:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 13 Mar 2024 07:26 PM IST
सार
सरकार ने पांच दिन में सभी मांगों को पूरा नहीं करेगी तो फिर किसानों के साथ मिलकर खाप पंचायतें रेल तथा बस रोकने का काम करेंगी।
विज्ञापन
बैठक करते हुए।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के जींद जिले की खापों की संयुक्त रूप से बनाई गई सर्वजातीय सर्वखाप अध्यक्ष मंडल की बुधवार को जाट धर्मशाला में आपात बैठक बुलाई गई। इसमें निर्णय लिया गया कि अगर सरकार ने पांच दिन में किसानों की मांग और केएमपी के पास सामाजिक मुद्दों को लेकर अनशन पर बैठे रमेश दलाल की मांग को नहीं पूरा करेगी तो खाप पंचायत रेल और बस को नहीं चलने देगी। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
अध्यक्ष मंडल के सचिव एवं माजरा खाप के प्रधान गुरविंदर सिंह संधु ने कहा कि सभी खापें अब एक साथ हैं। किसानों का पूरा समर्थन करती हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर दातासिंह वाला तथा शंभू बॉर्डर पर बैठे हैं। किसान दिल्ली कूच भी कर रहे हैं। सभी किसानों की मांग समान है, इसलिए सरकार को इनका समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं बहादुरगढ़ में केएमपी के पास खाप नेता रमेश दलाल 10 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी मांग कोई राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक मुद्दों को लेकर है। सरकार को तुरंत किसानों व रमेश दलाल की मांगों को पूरा करना चाहिए। यदि सरकार ने पांच दिन में सभी मांगों को पूरा नहीं करेगी तो फिर किसानों के साथ मिलकर खाप पंचायतें रेल तथा बस रोकने का काम करेंगी।
विज्ञापन
बैठक को कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, अध्यक्ष मंडल के प्रवक्ता उमेद सिंह जागलान, उचाना ब्लॉक प्रधान सोमदत्त शर्मा, जुलाना ब्लॉक प्रधान विजेंद्र मलिक, जींद ब्लॉक प्रधान ओमप्रकाश रेढू, कालवा ब्लॉक प्रधान दिलबाग कुंडू, माजरा खाप के प्रवक्ता समुंदर सिंह फोर, नरवाना ब्लॉक प्रधान ईश्वर नैन, दाड़न खाप के प्रधान सूरजमल घसो ने भी संबोधित किया।