{"_id":"6a87a8e989b887fc9a02c7ca","slug":"haryana-khap-opposes-live-in-relationships-but-accepts-love-marriages-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: हरियाणा की खाप लिव-इन के खिलाफ, लव मैरिज मंजूर; समलैंगिक विवाह से जुड़े कानून में बदलाव की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: हरियाणा की खाप लिव-इन के खिलाफ, लव मैरिज मंजूर; समलैंगिक विवाह से जुड़े कानून में बदलाव की मांग
Fri, 21 Aug 2026 06:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जींद
अमर उजाला नेटवर्क, जींद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 21 Aug 2026 06:55 AM IST
सार
खाप चाहती है कि लव मैरिज के साथ-साथ समलैंगिक विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों में बदलाव हो। वह लव मैरिज के खिलाफ नहीं है, पर माता-पिता की सहमति जरूर होनी चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा की माजरा खाप लिव-इन संबंधों के खिलाफ है, पर लव मैरिज के नहीं। वह चाहती है कि लव मैरिज के साथ-साथ समलैंगिक विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों में बदलाव हो। वह लव मैरिज के खिलाफ नहीं है, पर माता-पिता की सहमति जरूर होनी चाहिए।
विज्ञापन
जींद जिले के रूपगढ़ गांव में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में माजरा खाप में पंचायत प्रधान गुरविंदर सिंह सिंधु और महासचिव महेंद्र सिंह सहारण ने कहा कि सरकार और विपक्षी दलों को आगामी विधानसभा सत्र में लव मैरिज, लिव-इन रिलेशनशिप समेत सभी मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा करनी चाहिए।
विज्ञापन
समाज की मांगों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संशोधन के लिए विधेयक लाना चाहिए। समगोत्र विवाह पर रोक की मांग खाप की पहले भी थी, अब भी है। सरकार और विपक्षी दल इन संवेदनशील मुद्दों पर कानून में बदलाव को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
यदि सरकार संशोधन विधेयक नहीं लाना चाहती तो विपक्षी दल निजी विधेयक के माध्यम से विधानसभा में प्रस्ताव ला सकते हैं। इसके अलावा खाप में गांवों में नशा बेचने वालों पर कार्रवाई किए जाने व शादियों या कार्यक्रमों में अश्लील गाने बजाने पर गांव की कमेटी द्वारा जुर्माना लगाने का भी निर्णय लिया।
हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं से तैयार कराया ड्राफ्ट
खाप के प्रवक्ता समुंद्र सिंह फोर ने कहा कि खाप पंचायतों की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं के माध्यम से इन मुद्दों पर एक ड्राफ्ट भी तैयार कराया गया है। इस ड्राफ्ट के आधार पर सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखी जाएंगी। मुख्यमंत्री से बातचीत का प्रयास किया जा रहा है। जल्द बैठक होने की संभावना है। उम्मीद है कि आगामी विधानसभा सत्र में सरकार इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए चर्चा करेगी।