फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: Former Union Minister Birendra Singh will soon join Congress along with his workers

Haryana: पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ जल्द कांग्रेस करेंगे ज्वाइन, कही ये बात

Thu, 28 Mar 2024 11:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Mar 2024 11:07 PM IST
सार

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने की तिथि और स्थान हाईकमान तय करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी जहां से कहेगी बृजेंद्र वहां से चुनाव लड़ेंगे, हिसार प्राथमिकता रहेगी। 

विज्ञापन
Haryana: Former Union Minister Birendra Singh will soon join Congress along with his workers
बीरेंद्र सिंह जानकारी देते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा से पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह जल्द ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे। इस बारे में दस दिन पहले कांग्रेस हाईकमान को बता दिया था। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने वीरवार को गांव गंगाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। वह यहां पूर्व सरपंच सिकंदर की माता दर्शना देवी की तेरहवीं पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने यदि उनके कहे अनुसार हरियाणा में कार्यक्रम रखा तो उनके साथ लाखों की संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे। दिल्ली के पार्टी कार्यालय में कुछ हजार लोग ही शामिल हो सकेंगे। ऐसे में कांग्रेस में शामिल होने की तिथि और स्थान हाईकमान ही तय करेगा। उम्मीद है कि वह शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस को हर स्तर पर मजबूत करने का काम करेंगे। उनके बेटे के लंबे समय से मन में था कि भाजपा की विचारधारा उनके अनुरूप मेल नहीं खाती। भाजपा और कांग्रेस दोनों अलग-अलग विचारधारा है और कांग्रेस में वह 42 साल रहे हैं। वह सभ्य तरीके की राजनीति करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे, तब भी कांग्रेस की बुराई नहीं की थी। अब वह भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में जाएंगे तो भी भाजपा की बुराई नहीं करेंगे। बृजेन्द्र के सोनीपत लोकसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी जहां का भी निर्णय करेगी, वहां से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि प्राथमिकता हिसार की रहेगी।


केजरीवाल को गिरफ्तार कर भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या
दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। भाजपा जमीनी स्तर पर खुद को मजबूत नहीं कर पाई है। इस मौके पर चौधरी छोटूराम विचार समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप चहल, जयदीप छतैहरा, नरेश बुटाना, सुरेंद्र मलिक, राजेश मलिक, जगदीश वाल्मीकि व रणबीर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed