Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana dominates North Zone Kabaddi Championship

Jind News: उत्तर क्षेत्र कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा का दबदबा

Tue, 23 Sep 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 23 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Haryana dominates North Zone Kabaddi Championship
23जेएनडी30-कबड्डी अंडर-17 विजेता टीम के कप्तान को सम्मानित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी। - फोटो : शव वाहन से महिला का शव लेकर जाते परिजन।
उचाना। दो दिवसीय विद्या भारती उत्तर क्षेत्र 36वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। उचाना कलां के आचार्य महामंडलेश्वर महाराज धर्मार्थ न्यास परिसर में प्रतियोगिता हुई। तीनों वर्गों में टीम हरियाणा चैंपियन बनी। कबड्डी में लड़कों में अंडर-19 में हरियाणा की टीम पंजाब को हरा कर चैंपियन बनी।
विज्ञापन

अंडर-17 में हरियाणा की टीम ने हिमाचल को हरा कर पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 में हरियाणा की टीम ने हिमाचल को हरा कर पहला स्थान पाया। हरियाणा सहित पांच राज्यों से खिलाड़ी प्रतियोगिता में पहुंचे।
विज्ञापन

कृष्ण बेदी ने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेलें। खेल के माध्यम से विदेश, देश व प्रदेश में खिलाड़ी अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेलों में विद्यार्थियों को हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए निरंतर खेल नीतियां बना कर फायदा दिए जाने का काम सरकार कर रही है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से प्रोत्साहन दिया जा रहा है। खेलों में हरियाणा की पहचान पूरी दुनिया में है। खेल में हार-जीत होती है। जीत से बेशक कुछ सीखने को न मिले, लेकिन हार से सीखने को जरूर मिलता है।

हार की कमियों को ध्यान में रख उनमें सुधार कर भविष्य में बेहतर तैयारी कर जीत दर्ज की जा सकती है। जो खेलता है वह ही जीतता व हारता है। इसलिए खेल को खेल भावना से खेलें। युवाओं को नशे से दूर रहते हुए खेल को समय देना चाहिए। इस मौके पर सुरेंद्र कौशिक, आजाद काकड़ोद, नीरज नागपाल, रविंद्र सक्सेना, सुरेंद्र अत्री, रणधीर शास्त्री, विनोद वशिष्ठ, वाईएस कादियान व संजीव अत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed