फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: BKU made Khatkar toll free indefinitely

Haryana: भाकियू ने खटकड़ टोल अनिश्चितकाल के लिए फ्री करवाया, रखी ये मांगें

Sun, 11 Aug 2024 09:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/उचाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/उचाना (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 11 Aug 2024 09:19 PM IST
सार

भाकियू की 20 किलोमीटर तक के ग्रामीणों का टोल फ्री करने की मांग है। भाकियू के झंडे वाली गाड़ी और आईडी कार्ड पहने व्यक्ति का भी टोल फ्री करने की मांग है। मांग पूरी नहीं की तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रदेश के सभी 41 टोल फ्री करवाने की भी मांग है।

विज्ञापन
Haryana: BKU made Khatkar toll free indefinitely
खटकड़ टोल पर ट्रैक्टर खड़ा करके नारेबाजी करते किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद के उचाना क्षेत्र में जींद-पटियाला नेशनल हाईवे पर खटकड़ गांव के पास स्थित टोल को भारतीय किसान यूनियन ने रविवार को दोपहर 12 बजे से फ्री करवा दिया है। भाकियू का कहना है टोल प्लाजा कार्यकर्ता भाकियू का झंडा लगी गाड़ियों से टोल लेते हैं। इसके अलावा कोई भाकियू कार्यकर्ता अपना आईडी कार्ड दिखाता है तो उसे छीन लेते हैं। इसे टोल कर्मचारियों की गुंडागर्दी करार देते हुए भाकियू ने 12 बजे टोल पर धरना देते हुए उसे फ्री करवा दिया।

विज्ञापन


भाकियू नेताओं ने कहा कि टोल के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों का टोल टैक्स नहीं काटा जा सकता। इसके अलावा भाकियू का झंडा लगी गाड़ियों व भाकियू का आईडी कार्ड लेकर चलने वाले लोगों का भी टोल नहीं लिया जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो प्रदेश के सभी 41 टोल को फ्री करवाया जाएगा। यह नियम सभी 41 टोल प्लाजा पर लागू होने चाहिए।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे ही छात्र किसान एकता संगठन, भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में आसपास के गांव के किसान एकत्रित होने शुरू हो गए थे। टोल कंपनी के अधिकारियों को बातचीत करने के लिए 12 बजे तक का समय दिया गया, मगर इसके लिए कोई नहीं आया। इसके बाद टोल को वाहनों के लिए फ्री करवाया दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका खरकरामजी, किसान नेता रवि आजाद ने कहा कि 20 किलोमीटर के दायरे के लोगों का टोल फ्री होना चाहिए। कुछ टोल कर्मचारियों ने किसान नेताओं को धमकी दी थी। वह किसानों के बीच आकर माफी मांगें। जो किसान अपनी जेब पर किसान यूनियन का बैज लगाकर चलते हैं, किसी भी किसान संगठन का आईडी कार्ड या फिर किसान यूनियन की झंडी लगी गाड़ी हो तो उसका पूरे प्रदेश में कहीं भी टोल नहीं काटा जाना चाहिए।
 
टोल कर्मचारी करते हैं गुंडागर्दी
रवि आजाद ने कहा कि टोल पर किसान संगठन के पदाधिकारियों से उनके आईकार्ड तक टोल कर्मी छीन लेते हैं। इसके अलावा उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। पहले शांति से बात करने की कोशिश की गई है, लेकिन सहमति नहीं बनी तो टोल फ्री करवाया गया है। ऐसा पूरे हरियाणा में करवाया जाएगा। सबसे अधिक दिक्कत खटकड़ टोल पर है। यहां पर बार-बार कहने के बाद भी किसान संगठनों के आईडी कार्ड छीन लेते हैं।

अवैध टोल करवाए जाएं बंद
प्रियंका खरकरामजी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खुद अपने बयानों में कहा था कि हरियाणा में 41 टोल अवैध हैं। उनको हटाया जाना है, लेकिन आज तक यह टोल नहीं हटाए गए हैं। प्रियंका ने कहा कि सरकार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयान के आधार पर सभी 41 टोल को बंद करवाए।


टोल को फ्री करवाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर भेजी गई थी। टोल कर्मचारियों व किसानों के बीच बातचीत जारी है। अपनी तरफ से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जल्द ही दोनों पक्षों के बीच सहमति बन जाएगी। -पवन कुमार, उचाना थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed