फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Harassment of roadways employees in BJP rule: Gill

भाजपा शासन में रोडवेज कर्मचारियों का हो रहा उत्पीड़न : गिल

Thu, 01 Dec 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Harassment of roadways employees in BJP rule: Gill
बस अड्डे पर आयोजित बैठक में मौजूद रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ सदस्य। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
जींद। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक वीरवार को बस अड्डा स्थित यूनियन कार्यालय में डिपो प्रधान अनिल गौतम की अध्यक्षता में हुई। इसमें हर माह खुला दरबार लगाकर रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान राज्य प्रधान आजाद गिल ने कहा कि भाजपा सरकार में रोडवेज कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। उन्हें न तो समय पर अवकाश दिया जा रहा। उनका बकाया कई वर्षों का बोनस पड़ा हुआ है। कर्मचारियों को जोखिम भत्ता नहीं दिया जा रहा। राज्य सचिव अमित लोहान और सज्जन कंडेला ने कहा कि सरकार हर रोज फरमान जारी करके कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। राज्य उपप्रधान संदीप रंगा ने बताया कि डिपो में अव्यवस्था फैली हुई है। महाप्रबंधक के आदेशों की पालना नहीं होती। महाप्रबंधक आदेश तो कर देते हैं लेकिन उन आदेशों का कोई पालन नहीं करता। किलोमीटर स्कीम पर चलने वाले सभी चालकों को बोलने की तमीज नहीं है। बैठक में राजेश, अशोक, सुभाष, बलजीत, धर्मेंद्र, सोनू, भोलू, अमित, पवन, जितेंद्र, सुरेंद्र, रमेश, सुरेश, संदीप, जयवीर, कुका, अनिल, प्रदीप, सरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन

यूनियन सदस्यों ने महाप्रबंधक अशोक कौशिक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि बुकिंग ब्रांच में नई बड़ी प्रिंटर मशीन रखी जाए ताकि परिचालकों को दिक्कत न आए। कर्मचारियों की बकाया 2020-2023 की एलटीसी कंफर्म किया जाए। किलोमीटर स्कीम की बसों के समय पर काम करवाने बारें व इन बसों को दिल्ली भेजा जाए क्योंकि इन बसों के समय पर काम न होने से आए दिन दुर्घटना होती रहती हैै। कर्मचारियों से आठ घंटे की ड्यूटी ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed