{"_id":"62e195c1396c024149641332","slug":"har-ghar-tricolor-campaign-will-inculcate-the-feeling-of-patriotism-among-the-people-dc-jind-news-rtk6535564178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर तिरंगा मुहिम से लोगों में होगा देशभक्ति की भावना का संचार : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर तिरंगा मुहिम से लोगों में होगा देशभक्ति की भावना का संचार : डीसी
विज्ञापन
जींद। डीसी डॉ. मनोज कुमार ने कहा है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार होगा और लोगों को देश के प्रति अपने कर्तव्य का एहसास होगा। जिला में 13 से 15 अगस्त तक सभी दोनों पर शान से तिरंगा लहराएगा। जिला के सभी नागरिक इन दिनों में अपने घरों पर तिरंगा जरूर लहराए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजादी अमृत के महोत्सव के विजन को देश में उत्साह और उमंग के साथ पूरा किया जा रहा है। जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे देश व प्रदेश सहित जिला में हर घर तिरंगा अभियान के आमजन में जोश व उत्साह बढ़ने लगा है। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा वर्ग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने को उत्साहित हैं। जिला प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा महाअभियान में आमजन की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
भारतीय झंडा संहिता के नियमों की कड़ाई से हो पालना
डीसी डॉ. मनोज कुमार ने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राष्ट्र ध्वज संशोधित झंडा संहिता 2021 के अनुसार ही तैयार हो। राष्ट्र ध्वज हमारी अस्मिता और आन-बान-शान का प्रतीक है। इसलिए राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अनुरूप ध्वजारोहण के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए और आमजन को नियमों के बारे में विधिवत रूप से जानकारी दी जाए। सरकार ने देश की झंडा संहिता में बदलाव किया है, जिसके तहत तिरंगा दिन और रात दोनों समय फहराये जाने की अनुमति रहेगी। साथ ही अब पॉलिएस्टर और मशीन से बने राष्ट्रीय ध्वज का भी उपयोग किया जा सकता है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं तिरंगे के साथ सेल्फी
डीसी ने कहा कि सरकार ने लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराने का आग्रह किया है। इस पहल के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे से जुड़ाव को गहरा करना है। आमजन अपने द्वारा फहराए गए तिरंगा के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से हर घर तिरंगा डॉट कॉम पोर्टल तैयार किया है। आमजन यहां भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ अपनी फोटो शेयर कर सकते हैं।