फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hanged upside down with legs tied, beaten with sticks

जींद: प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर पांच घंटे तक किया प्रताड़ित, बोला- जींद पुलिस कुछ देर नहीं पहुंती तो जान से मार देते

Tue, 26 Apr 2022 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 26 Apr 2022 12:00 AM IST
सार

पीड़ित प्रापर्टी डीलर ने कहा कि आरोपियों ने पांच घंटे तक प्रताड़ित किया। पैरों को बांध कर उल्टा लटकाया। डंडों से की पिटाई की। पुलिस नहीं पहुंचती तो वो जान ले लेते। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी सहित पांच आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिए गए हैं। आरोप है  कि चालीस लाख रुपये की लेनदेन के चलते अपहरण किया था।

विज्ञापन
Hanged upside down with legs tied, beaten with sticks
पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : Jind

विस्तार

हरियाणा के जींद में कौशिक नगर निवासी प्रापर्टी डीलर कपिल शर्मा का अपहरण कर आरोपियों ने उनको सोनीपत के पास किसी गांव में बंधक बनाया था। इस दौरान दोनों पैर बांधकर उल्टा लटकाया और डंडों से पांच घंटे तक कपिल की पिटाई की। ये बातें पुलिस की पूछताछ में पीड़ित ने बताईं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि जींद पुलिस कुछ देर और नहीं पहुंचती तो उसे जान से मार दिया जाता। उसकी पिटाई कर रहे तीनों लोग उससे बार-बार अलग-अलग राशि की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि 40 लाख रुपये की लेनदेन के चलते कपिल का अपहरण किया गया था। इस मामले में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी सोनीपत जिले के नूरण खेड़ा निवासी फूल सिंह व उसके भाई रणधीर, सोनीपत जिले के जाहरी निवासी कुलदीप, धर्मराज व उद्देशीपुर निवासी धर्मराज को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार, रिवाल्वर, पांच कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से एक गाड़ी, चोरी की गई स्कूटी व फरार चल रहे एक युवक के बारे में पुलिस पूछताछ करेगी। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि रविवार सुबह साढ़े छह बजे प्रापर्टी डीलर कपिल शर्मा का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में उसकी पत्नी पूनम पूनम ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी फूल सिंह, रणबीर सिंह व सात अन्य लोगों पर पिस्तौल के बल पर पर मारपीट कर अपहरण कर लिया था। आठ घंटे बाद पुलिस की टीम ने सोनीपत के नजदीक एक मुर्गी फार्म से कपिल शर्मा को बरामद कर अपहरण कर्ताओं को पकड़ लिया था। पूनम ने बताया था कि पैसों की लेनदेन के चलते उसके पति की फूल सिंह के साथ लगभग दो माह पहले कहासुनी हुई थी।

 

डीएसपी रोहताश ढुल ने बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से अपहरण के दौरान चोरी की गई स्कूटी, एक कार व फरार चल रहे युवक के बारे में पूछताछ की जाएगी।
 

पिंडारा के पास होटल में बनाई थी अपहरण की योजना
पुलिस के अनुसार आरोपी फूल सिंह ने बताया कि उनका किसी के साथ 40 लाख रुपये का लेनदेन था। जिसमें कपिल शर्मा गारंटर बना हुआ है। वह पैसे नहीं दे रहा था । पैसे निकलवाने के लिए पिंडारा के नजदीक एक होटल में बैठकर कपिल शर्मा का अपहरण करने की योजना बनाई। जिसके बाद साजिशन वारदात का अंजाम दिया गया।


 

सुबह पांच बजे ही अपहरण के लिए खड़े हुए थे घर के बाहर
आरोपियों ने बताया कि योजना के तहत सुबह पांच बजे ही वह कपिल के घर के बाहर खड़े हो गए थे, लेकिन जब कपिल शर्मा सवा छह बजे घर से स्कूटी पर निकला तो उन्होंने रानी तालाब के नजदीक से उसका अपहरण कर सोनीपत के एक मुर्गी फार्म में ले जाकर बंधक बनाया और उसे डंडों व चप्पल से पीटा। इसके अलावा फूल सिंह के के भांजे हेमंत के पिस्तौल से जान से मारने की धमकी दी गई। इसमें कुलदीप के रिश्तेदार उमेद ने इस काम के लिए फूल सिंह व अन्य को उकसाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed