फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   hang the kurta payjama on the peg of those who take money to do the work, cm

काम करवाने के पैसे लेने वालों के कुर्ते-पायजामे खूंटी पर टंगवाए : सीएम

Fri, 06 Sep 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
hang the kurta payjama on the peg of those who take money to do the work, cm
मुख्यमंत्री मनोहरलाल की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार रात को जींद पहुंची। इस दौरान शिव चौक पर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में जिस पैसे में काम होता था, अब उससे चार गुना कम पैसे में काम होते हैं। इस राशि को जनता की सेवा में लगाया जा रहा है। इसके बाद वीरवार सुबह मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से यात्रा शुरू की। यहां पर उन्होंने 115 करोड़ 92 लाख रुपये की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। वीरवार सुबह निकली मुख्यमंत्री की यात्रा संडील गांव पहुंची तो उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में कुछ लोग पैसे लेकर काम करवाते थे। उनकी सरकार ने ऐसे लोगों के कुर्ते पायजामे खूंटी पर टंगवा दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वीरवार सुबह पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सहकारी बैंक के कार्यालय का उद्घाटन किया। लोक निर्माण विश्राम गृह जींद के विस्तार भवन का शिलान्यास किया। संगतपुरा व ईक्कस गांव में बने बिजली घरों का शिलान्यास किया। इसके अलावा सफीदों में बने 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण, सफीदों में अधिकारियों के 30 मकानों, बीएमएल बरवाला लिंक चैनल के ब्रिज का पुनर्निर्माण, सुदकैन नहर कॉलोनी में मंडल एवं उपमंडल कार्यालय भवन का निर्माण, ईस्माइलपुर सब माइनर की पाइप लाइन बिछाने का उद्घाटन किया। वहीं सोमनाथ मंदिर से पश्चिम यमुना कैनाल तक नए बाईपास रोड को चौड़ा करने की परियोजना का शिलान्यास किया। हांसी ब्रांच पर पुल का पुनर्निर्माण, सिंधवीखेड़ा से असरफगढ़ रोड, जुलाना मंडी की सड़कें, शामलो माइनर का पुनर्निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

भीड़ को कम देख सीएम ने नहीं किया संबोधन, मनरेगा मजदूरों को भी बुलाया
अलेवा। सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा जब शाहपुर तथा नगूरां गांव में पहुंची तो सीएम के स्वागत के लिए उम्मीद से कम भीड़ देखकर आयोजकों के चेहरे उतरे नजर आए। भीड़ कम देखकर मुख्यमंत्री बिना संबोधित किए यात्रा को शाहपुर से डाहौला होते हुए संडील गांव के रास्ते कैथल जिले में प्रवेश करवा दी। यहां पर मनरेगा मजदूरों को भी भीड़ जुटाने के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा के मेठ सुरेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बीडीपीओ ऑफिस अलेवा से जन आशीर्वाद यात्रा में मनरेगा मजदूरों को शामिल करने के लिए फोन आया था। इसलिए मजदूर यात्रा में शामिल हुए हैं। वहीं एबीपीओ विनोद कुमार के अनुसार मुआना माइनर टेल पर बारिश होने की वजह से मजदूरों को नगूरां सीएम आगमन के चलते सफाई के लिए बुलाया गया था, लेकिन नगूरां में बारिश के चलते काम नहीं चलने पर मजदूर सीएम की यात्रा में शामिल हो गए। वहीं नगूरां गांव के सरपंच जसवंत खटकड़ ने बताया कि मुआना माइनर पर बारिश होने के चलते वापस आते मजदूरों को वाहन से उतारकर सीएम यात्रा में शामिल किया गया।
पांच साल सेवा की, पांच साल और दो मौका : मनोहरलाल
नरवाना। दोपहर के बाद जन आशीर्वाद यात्रा नरवाना हलके में पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पांच साल नि:स्वार्थ सेवा करने की बात कहते हुए अगले पांच साल का मौका देने की अपील की।
बच्चे गायब होने के मामले में सीएम से मिलने का प्रयास, पुलिस ने रोका तो किया हंगामा
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने सीएम सूट में घुसने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे रोक दिया। बाद में पता चला कि उक्त व्यक्ति का भतीजा छह दिन से लापता है। इसके चलते व्यक्ति मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी प्रवीण ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा आर्यन व नरेंद्र नामक व्यक्ति का 15 वर्षीय भतीजा 31 अगस्त से लापता हैं, लेकिन पुलिस अभी तक उनका पता नहीं लगा पाई है। वे वीरवार को मुख्यमंत्री से मिलने गए थे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।

फरियादियों को मिलाने के लिए किया दूर खड़ा, फिर निकल लिए सीएम
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री से फरियाद लगाने के लिए काफी संख्या में लोग आए थे। ऐसे में प्रशासन ने बैरिकेड लगाकर उन लोगों को खड़ा कर दिया और कहा कि वहीं मुख्यमंत्री से मिलवाया जाएगा। इसके बाद परियोजनाओं का शिलान्यास कर मुख्यमंत्री सीधे रथ पर सवार हो गए। ऐसे में फरियादी भागकर आए और अपने-अपने कागजात मुख्यमंत्री को रथ की खिड़की से ही पकड़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed