फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Half an hour of rain in Narwana submerged Old Court Road, vehicles stopped in the water

Jind News: नरवाना में आधे घंटे की बरसात ने ओल्ड कोर्ट रोड को किया जलमग्न, पानी के बीच बंद हुए वाहन

Tue, 29 Jul 2025 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 29 Jul 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Half an hour of rain in Narwana submerged Old Court Road, vehicles stopped in the water
28जेएनडी37: नरवाना के ओल्ड कोर्ट रोड पर बरसात के बाद जमा हुए पानी से स्कूली बच्चों को लेकर आते
जींद/नरवाना। सोमवार को दोपहर बाद जींद, उचाना और नरवाना में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक चली मूसलाधार बारिश ने शहर की सड़कों को दरिया में तब्दील कर दिया। जलभराव की वजह से लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ। शहर के ओल्ड कोर्ट रोड पर बारिश का पानी इतना भर गया कि वहां से निकलने वाले यातायात भी प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

इस सड़क मार्ग पर बाइक, कार, जीप बंद हो गए। वहीं जब स्कूल की छुट्टी हुई तो बच्चे पानी के अंदर से जाते दिखे। बच्चों के अभिभावक बच्चों को गोद में उठाकर लेकर निकलने को मजबूर थे। एक महिला जो बच्चों को छूटी होने पर स्कूल से लेने के लिए गई हुई थी वह बच्चों के स्कूल भी बैग को सिर पर उठाकर लेकर जाती दिखी। अब धान समेत अन्य सभी फसलों से बीमारी दूर होगी तो वहीं सूख रही फसलों को भी लाभ मिलेगा। आगामी एक से दो दिन फिर से बरसात की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


नरवाना शहर के यह इलाके बने तालाब
सबसे ज्यादा खराब हालत ओल्ड कोर्ट रोड, भगत सिंह चौक, रामनगर, पटेल नगर, बीरबल नगर, पतराम नगर, मॉडल टाउन, अपोलो चौक, विश्वकर्मा चौक, एलआईसी रोड, और रेलवे रोड की रही। जींद में नरवाना रोड, अर्बन इस्टेट व नागरिक अस्पताल में पानी जमा हो गया।

28जेएनडी37: नरवाना के ओल्ड कोर्ट रोड पर बरसात के बाद जमा हुए पानी से स्कूली बच्चों को लेकर आते

28जेएनडी37: नरवाना के ओल्ड कोर्ट रोड पर बरसात के बाद जमा हुए पानी से स्कूली बच्चों को लेकर आते

28जेएनडी37: नरवाना के ओल्ड कोर्ट रोड पर बरसात के बाद जमा हुए पानी से स्कूली बच्चों को लेकर आते

28जेएनडी37: नरवाना के ओल्ड कोर्ट रोड पर बरसात के बाद जमा हुए पानी से स्कूली बच्चों को लेकर आते

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed