फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hafed will soon get a new building in Huda Ground

Jind News: हैफेड को जल्द मिलेगा हुडा ग्राउंड में नया भवन

Sun, 23 Mar 2025 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hafed will soon get a new building in Huda Ground
22जेएनडी16: हुडा ग्राउंड में हैफेड का नया भवन जो बनकर तैयार हो चुका है। संवाद
जींद। हैफेड को हुडा ग्राउंड में जल्द ही नया भवन मिलने की उम्मीद जगी है। भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसमें अब फायर की एनओसी मिलने का इंतजार है। फायर की एनओसी से पहले फायर उपकरण पूरे करने के लिए हरियाणा बोर्ड कॉरपोरेशन ने 60 लाख रुपये की राशि से टेंडर लगाया है। भवन के निर्माण पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च किए हैं, ताकि अधिकारियों को भवन में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन

हैफेड का कार्यालय फिलहाल हांसी रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में चला हुआ है। वहां तक आने व जाने में आमजन का काफी समय बर्बाद होता है। इस भवन के हालात भी बदहाल हैं। यहां पर कर्मचारियों के बैठकर काम करने तक की बेहतर सुविधा नहीं है। अब इन कर्मचारियों को इस भवन के तैयार होने का इंतजार लंबे समय से बना हुआ था। पिछले एक महीने पहले भवन के कंस्ट्रक्शन का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसकी फायर एनओसी मिलने का इंतजार था। इसके लिए अब हरियाणा बोर्ड कॉरपोरेशन ने 60 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। टेंडर में 90 दिन के अंदर फायर सेफ्टी के सभी उपकरण लगाने की शर्त है।
विज्ञापन

निर्धारित समय में फायर सेफ्टी के उपकरण लगने के बाद इसको हैफेड को हैंडओवर कर दिया जाएगा। नए भवन में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। इसमें कर्मियों की बैठक के लिए हॉल, आमजन के लिए वेटिंग रूम, अधिकारियों के लिए एसी युक्त कमरे, गाड़ियों की पार्किंग के लिए भवन के सामने व्यवस्था की गई है। पिछले लगभग एक वर्ष से ज्यादा समय पहले इसका निर्माण शुरू हुआ था। भवन बनने के बाद इसके अंदर की सभी व्यवस्थाओं को पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब फायर एनओसी के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस भवन की फायर एनओसी मिलने के बाद कर्मचारियों व अधिकारियों को भी ज्यादा लाभ होगा। यह भवन लघु सचिवालय से लगभग 300 ही मीटर की दूरी पर है। पहले इन अधिकारियों व कर्मचारियों को लघु सचिवालय आने के लिए लगभग पांच किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था। इसके कारण अधिकारियों को कभी जाम तो कभी अन्य समस्याओं का सामना करना होता था। अब इस भवन के मिलने के बाद इस तरह की समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

बाॅक्स
फायर की एनओसी मिलने के बाद होगा शिफ्ट
फिलहाल हैफेड का जिला कार्यालय हांसी रोड पर चला हुआ है। इस भवन की हालात कंडम होने के कारण नए भवन में शिफ्ट होने का इंतजार बना है। इसकी फायर की एनओसी का टेंडर लगाया गया है। फायर सेफ्टी के उपकरण लगने के बाद विभाग को यह हैंडओवर होगा। इसके बाद इस भवन में कार्यालय शिफ्ट करवाया जाएगा, ताकि आमजन को भी शहर से बाहर जाने में समय बर्बाद नहीं करना पड़े।
-संदीप पूनिया, डीएम, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed