{"_id":"6910dc7b596fc748b70412e5","slug":"guru-tegh-bahadur-raised-his-voice-against-the-atrocities-of-aurangzeb-preetpal-singh-jind-news-c-198-1-rew1001-228674-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु तेग बहादुर ने उठाई थी औरंगजेब के अत्याचारों के खिलाफ आवाज : प्रीतपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु तेग बहादुर ने उठाई थी औरंगजेब के अत्याचारों के खिलाफ आवाज : प्रीतपाल सिंह
विज्ञापन
फोटो : 3 कार्यक्रम में एक मंच पर आए गणमान्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में रविवार को पंजाबी धर्मशाला में विशेष कार्यक्रम हिन्द की चादर गुरु तेग बहादुर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, शिक्षाविद, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और युवाओं ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि प्रमुख शिक्षाविद प्रो. सीएल सोनी गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिंह सभा के प्रधान सरदार प्रीतपाल सिंह विग और संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रीतपाल सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने औरंगजेब के अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई थी।
पतंजलि जिला प्रभारी दयाराम आर्य, पंजाबी मार्केट कॉम्प्लेक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान सरदार बलबीर सिंह मल्होत्रा, गुरु तेग बहादुर शहीदी जत्था के संयोजक सरदार कश्मीर सिंह और शिक्षाविद डॉ. बलबीर अग्रवाल ने कहा कि गुरु जी के बलिदान के बाद गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की नींव रखी जो आज भी वीरता और धर्म की रक्षा का प्रतीक है।
विज्ञापन
महिला प्रधान निशा सीकरी, पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज और शिक्षाविद प्रीति कपूर ने कहा कि ऐसे महान बलिदानों से नई पीढ़ी को परिचित कराना समय की आवश्यकता है ताकि युवाओं में त्याग, साहस और संस्कार की भावना विकसित हो।
संस्था की ओर से जनशक्ति जागृति मंच की संस्थापक मेनका सोनी, उपप्रधान हेमंत ग्रोवर, कुलदीप सोनी, पर्यावरणविद राजेंद्र गेरा और डॉ. नीरू वर्मा को सम्मानित किया गया।