फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Guru Ravidas showed society the path of unity and equality: Minister Krishan Bedi

गुरु रविदास ने समाज को एकजुटता और समानता का मार्ग दिखाया : मंत्री कृष्ण बेदी

Mon, 02 Feb 2026 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Guru Ravidas showed society the path of unity and equality: Minister Krishan Bedi
02जेएनडी11: गुरू रविदास जयंती कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री बेदी। संवाद। - फोटो : सुदर्शन नगर के अटल पार्क में आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल लोग। स्रोत स्वयं
नरवाना। शहर की चोपड़ा पत्ती में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास के 649वें जन्मोत्सव पर भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शिरकत की।
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि संतों की वाणी में सामाजिक एकता, करुणा और समरसता का संदेश सदैव समाहित रहता है। संतों के विचार मानव जीवन को सही दिशा देने के साथ समाज में भाईचारा और आपसी प्रेम को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज को समानता और सद्भाव का अमर संदेश देने वाले संतों में संत शिरोमणि गुरु रविदास सर्वोपरि थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गुरु रविदास ऐसे समय पैदा हुए जब समाज में जातिगत भेदभाव और छुआछूत अपने चरम पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कर्म को प्रधान मानते हुए समाज को एकजुटता और समानता का मार्ग दिखाया। इस अवसर पर कृष्ण दास महाराज, प्रधान राजेंद्र, पार्षद रमेश तूफान, मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, शशिकांत शर्मा, एडवोकेट राजेश शर्मा, सुरेश पांचाल, सुशील शास्त्री मौजूद रहे।

राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर होगा स्मारक का निर्माण
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि गुरु रविदास के नाम पर कुरुक्षेत्र के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 98 करोड़ रुपये का टेंडर मंजूर किया जा चुका है। नरवाना के गुरु रविदास मंदिर के लिए स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की गई। वहीं नगर परिषद से भी 11 लाख रुपये मंजूर करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed