{"_id":"67cf4597562afea7e60047d0","slug":"guru-jambheshwar-university-hisar-defeated-chaudhary-charan-singh-university-meerut-jind-news-c-199-1-jnd1002-131308-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ को हराया
Tue, 11 Mar 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
जींद। सीआरएसयू में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कबड्डी सर्कल स्टाइल प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि एक सफल खिलाड़ी बनने के लिए लगातार अभ्यास करने की आदत, खेल के नियमों का पालन करना, दूसरों की मदद करना, सहयोग की भावना रखना, विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखना, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ खेलना जैसे गुण होने चाहिए।
उन्होंने कहा कि लड़कियां आज किसी भी क्षेत्र में लडक़ों से पीछे नहीं हैं। चाहे वह खेल का मैदान हो या फिर पढ़ाई का क्षेत्र, लड़कियों ने हर जगह अपनी विशेष पहचान बनाई है। समय के साथ अभिभावकों की सोच में भी अंतर आया है। ऐसे में अब अभिभावक भी बेटियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के अवसर प्रदान कर रहे हैं, जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं। वशिष्ठ अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त डीएसओ तेज सिंह मलिक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कबड्डी भारतीय मूल का सांस्कृतिक खेल है। कबड्डी सर्कल स्टाइल और नेशनल स्टाइल दो प्रकार हैं। हरियाणा इन दोनों ही प्रकार की कबड्डी में देश का सिरमौर है। हरियाणा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्कल कबड्डी में भी और नेशनल कबड्डी में भी अंतरराष्ट्रीय प्लेयर दिए हैं। बहुत से खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड विजेता हैं।
यह रहे परिणाम
डॉ. नरेश देशवाल और डॉ. वीरेंद्र ने बताया कि यह प्रतियोगिता 13 मार्च तक चलेगी, जिसमें प्रतियोगिता में 21 टीम भाग ले रही हैं। सुबह के सत्र में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार का मैच हुआ, जिसमें गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ने 20-10 के अंतर से मैच जीत लिया। दूसरा मैच शाम के सत्र में आरएमएस यूनिवर्सिटी छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश और राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी अलीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय ने यह मैच 30-19 के अंतर से जीत लिया।