फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Guru Arjan Dev became a symbol of patience, tolerance and victory of truth in the history of Sikhism: Balihar Singh

गुरु अर्जन देव सिख धर्म के इतिहास में धैर्य, सहनशीलता और सत्य की जीत का बने प्रतीक : बलिहार सिंह

Thu, 29 May 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 29 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Guru Arjan Dev became a symbol of patience, tolerance and victory of truth in the history of Sikhism: Balihar Singh
28जेएनडी32-श्री गुरुद्वारा टिकाना बाबा बंदा सिंह बहादुर में पाठ सुनते हुए साध संगत। संवाद
नरवाना। पंजाबी चौक स्थित श्री गुरुद्वारा टिकाना बाबा बंदा सिंह बहादुर में बुधवार को सुखमनी साहिब का पाठ प्रेम मंडली के सभी सदस्यों की ओर से रखवाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि 30 मई तक गुरुद्वारा में शहीदों के सरताज पंचम पातशाह गुरु अर्जन देव की पावन स्मृति में सुखमनी साहिब का पाठ लगातार करवाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रंथी बलिहार सिंह ने कहा कि गुरु अर्जन देव को मुगल सम्राट जहांगीर के आदेश पर लाहौर में गर्म तवे पर बैठाया गया और गर्म रेत डाली गई। इस अमानवीय यातना को उन्होंने एक शब्द भी शिकायत किए बिना सहन किया। यह बलिदान सिख धर्म के इतिहास में धैर्य, सहनशीलता और सत्य की जीत का प्रतीक बन गया। उन्होंने कहा कि रोज पाठ का समय दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से लेकर शाम बजे तक है। सभी साध संगत से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर कैशियर अंटू दुरेजा, सचिव मांगेराम बत्रा, अशोक दूरेजा, कुक्की सचदेवा और तिलक सचदेवा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed