Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gupt Navratri will begin on January 19th.

Jind News: गुप्त नवरात्र का आरंभ 19 जनवरी से होगा

Mon, 19 Jan 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 19 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Gupt Navratri will begin on January 19th.
18जेएनडी06 : माता भ्रामरी शक्तिपीठ पुजारी श्याम लाल कौशिक। स्रोत पुजारी।
जींद। देवभूमि बनभौरी स्थिति माता भ्रामरी शक्तिपीठ पुजारी श्याम लाल कौशिक ने कहा कि सनातन धर्म में माघ नवरात्र को शक्ति उपासना का विशेष काल माना गया है। माघ मास के गुप्त नवरात्र का आरंभ 19 जनवरी से होगा।
विज्ञापन

यह काल विशेष रूप से दस महाविद्याओं की साधना से जुड़ा माना जाता है। गुप्त नवरात्र में देवी दुर्गा के प्रकट स्वरूपों के साथ उनके गूढ़ और रहस्यमय रूपों की उपासना का महत्व बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि साधना और आत्मिक जागरण का समय कहा गया है। साल के उत्तरार्ध में आषाढ़ और शारदीय नवरात्र पिछले वर्ष की तुलना में 18 दिन की देरी से होंगे।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना का विशेष महत्व है। इस साल कलश स्थापना के लिए दो-दो शुभ समय मिल रहे हैं। जिसमें पहला प्रात: काल शुभ मुहूर्त सुबह 7:13 के लगभग शुरू होकर सुबह 10:49 तक होगा। वहीं अगर अभिजीत मुहूर्त की बात करे तो दोपहर 12:15 बजे से 12:58 तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशिक ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार गुप्त नवरात्र मुख्य रूप से तंत्र साधना, मंत्र सिद्धि और कठिन साधनाओं के लिए जानी जाती है। माना जाता है कि जो भक्त गुप्त रूप से मां की सेवा करते हैं, उनकी बड़ी से बड़ी बाधाएं दूर हो जाती हैं। यह नवरात्र आध्यात्मिक उन्नति और मानसिक शक्ति प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम मानी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed