फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   gun firing municple carporation dy. charman injured

पिस्तौल की सफाई करते समय चली गोली, नगरपरिषद के पूर्व उप प्रधान सुभाष जांगड़ा घायल

Wed, 01 Sep 2021 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
gun firing municple carporation dy. charman injured
पिस्तौल की सफाई करने के दौरान गोली चलने से वार्ड नंबर छह के पार्षद व नगर परिषद के पूर्व उपप्रधान सुभाष जांगड़ा घायल हो गए। गोली उनकेकंधे में लगी। चिकित्सकों ने गंभीर हालात देखते हुए उनको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सुभाष जांगड़ा ने बताया कि वह रात को घर पर ही अपनी लाइसेंसी पिस्तौल की सफाई कर रहा था। इसी दौरान हाथ पर छिपकली गिरने से अचानक पिस्तौल से गोली चल गई। गोली उसके कंधे में लगने से घायल हो गया। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सुभाष जांगड़ा के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसमें मामले की जांच की जा रही है। बताते चलें कि सुभाष जांगड़ा पर करीब तीन साल पहले हमला हुआ था। इसमें उनको तीन गोलियां लगी थी। यह गोलियां अभी तक उनके शरीर में ही हैं। जांगड़ा के अनुसार अभी उनकी तबीयत ठीक है और जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed