फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   gujrati will be sent out of jobs to gujrat after the formation of the government : digvijay

जजपा की सरकार बनने पर नौकरियों से निकालकर गुजरात भेजे जाएंगे गुजराती ः दिग्विजय

Sat, 21 Sep 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
gujrati will be sent out of jobs to gujrat after the formation of  the government : digvijay
कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बयान दिया है कि उनकी बदौलत ही ओमप्रकाश चौटाला जेल में हैं। ऐसे में उनके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज होना चाहिए। साथ ही जेजेपी केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार व सीबीआई से मामले की जांच की मांग करेगी। उक्त बात इनसो के राष्ट्रीयध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने शुक्रवार को अर्बन इस्टेट स्थित जेजेपी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

दिग्विजय ने कहा कि पहले ही उनको षड्यंत्र का आभास था, लेकिन अब रणदीप सुरजेवाला ने खुद ही यह बात स्वीकार कर ली है। ऐसे में उनके खिलाफ षड्यंत्र में शामिल होने का केस दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तमाम नौकरियों में गुजरातियों को महत्व दिया जा रहा है। जजपा की सरकार आने पर गुजरातियों को वापस गुजरात भेजा जाएगा और हरियाणा के युवाओं को नौकरी दी जाएगी। जींद से विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि उनका यहां से चुनाव लड़ना या कहां से लड़ना या नहीं लड़ना कोई मायने नहीं रखता है, यह पार्टी तय करेगी। वैसे उन्हें सभी 90 हलकों में चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री ने ब्राह्मण समुदाय के एक व्यक्ति को गर्दन काटने की धमकी दी है, यह बेहद गंभीर मामला है। इस पर आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि फरसा उनके हाथ से फिसल जाता तो हादसा हो सकता था। इसके बाद उन्होंने जुलाना विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर लोगों को 22 सितंबर को रोहतक में होने वाली रैली का न्योता दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस खाली ढोल
दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस खाली ढोल है। उसे कितना ही बजाओ कोई फायदा नहीं होगा। दुष्यंत के अनुसार कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए जरूर 16 लोग दावेदार हैं, लेकिन लोग कांग्रेस के साथ नहीं है। लोगों ने ऊपर मोदी, नीच दुष्यंत का नारा मन में उतार लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैराशूट उम्मीदवार को टिकट नही
दिग्विजय ने कहा कि पार्टी ऐसे उम्मीदवार को टिकट देगी, जिसने बुरे वक्त में पार्टी का साथ दिया और पार्टी के लिए संघर्ष किया है। पैराशूट से उम्मीदवार नहीं उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed