फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Grand inauguration of Ramlila in Old Grain Market, tribute paid to the martyrs on the first day

Jind News: पुरानी अनाज मंडी में रामलीला का भव्य आगाज, पहले दिन शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 21 Sep 2025 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Grand inauguration of Ramlila in Old Grain Market, tribute paid to the martyrs on the first day
21जेएनडी19-रामलीला के मंचन के पहले दिन देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत आयोजक
नरवाना। श्री रामा भारतीय कला केंद्र की ओर से इस बार भी पुरानी अनाज (लोहार मंडी) में भगवान राम की लीला का भव्य मंचन शुरू हो गया है। शनिवार रात इसका शुभारंभ बाबा गैबी साहब महंत अजय गिरी महाराज ने रिबन काटकर किया।
विज्ञापन

पहले दिन एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कलाकारों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने ऐसा माहौल बना दिया कि दर्शकों की आंखें नम हो गईं। स्थानीय और बाहरी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। कुरुक्षेत्र से आई टीम ने भारत की गुलामी पर आधारित नाटक पेश किया, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। मंच संचालन शैलेंद्र मोहन ने किया।
विज्ञापन

गायन प्रस्तुतियों में सचिन शर्मा ने मेरे देश की धरती, तेजेंद्र जांगड़ा ने संदेशे आते हैं, कुलदीप वर्मा और रितुराज पांचाल ने मेरा रंग दे बसंती चोला, नरेंद्र जेठी ने वतन पर जो फिदा होगा और प्रेम अरोड़ा ने यह देश है वीर जवानों का गीत सुनाकर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल शर्मा ने अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे और मेरे वतन के लोगों गाकर माहौल को और जोश से भर दिया। प्रेरणा शर्मा ने दिल दिया है जान भी देंगे गीत से श्रोताओं का दिल जीत लिया। वहीं हरियाणवी कलाकार संदीप शर्मा साहिल ने अपने लिखे गीत तिरंगा लहर-लहरलहरावे की लॉन्चिंग कर प्रस्तुति दी।
प्रधान भारत भूषण गर्ग ने बताया कि पहले रामलीला का आयोजन हुडा ग्राउंड में होता था, लेकिन अब इसे फिर से पुरानी अनाज मंडी में आयोजित किया जा रहा है, जो पहले से ही मंडी वाली रामलीला के नाम से प्रसिद्ध थी। इस बार खास बात यह रही कि मंचन की शुरुआत ही देशभक्ति कार्यक्रम से हुई।

सोमवार को भगवान रामजन्म का मंचन होगा। रामलीला का आयोजन एक अक्तूबर तक चलेगा, जबकि दो अक्तूबर को विशेष कार्यक्रम और रावण दहन के साथ इसका समापन होगा।
इस अवसर पर संरक्षक एडवोकेट सुशील कौशिक, डॉ. विनोद गुप्ता, मंडी प्रधान ईश्वर गोयल, राजेंद्र पाल महाश्य, किताब सिंह मोर, पवन बेलरखा, महेंद्र गर्ग, अमरजीत मधोक और अचल मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed