फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Grabbed 40.50 lakh rupees in the name of getting job and loan

Jind News: नौकरी दिलाने और उधार के नाम पर हड़पे 40.50 लाख रुपये

Fri, 18 Aug 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 18 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Grabbed 40.50 lakh rupees in the name of getting job and loan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। ग्राम सचिव पद पर नौकरी दिलाने और उधार के नाम पर 40.50 लाख रुपये हड़पने के मामले में जुलाना थाना पुलिस ने दंपती और उनके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

जुलाना थाना क्षेत्र के गांव अकालगढ़ निवासी जयभगवान ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका बेटा आशीष बेरोजगार था। नवंबर 2020 में उसके बेटे का संपर्क गांव ब्राह्मणवास निवासी आयुष से हुआ। आयुष ने बताया कि उसके पिता राजेश तथा मां माया देवी सरकारी नौकरी लगवाने का कार्य करते हैं। उन्होंने उसका भी एमबीबीएस में चयन कराया है। इसके बाद वह बेटा आयुष की मार्फत राजेश तथा मायादेवी से मिले। जनवरी 2021 में गांव मोरखी निवासी विकास गौतम, विक्रम और गांव पटवार निवासी विकास को ग्राम सचिव लगवाने के लिए कहा, जिन्होंने नौ और दस जनवरी 2021 को ग्राम सचिव की परीक्षा दी हुई थी। इसके एवज में राजेश तथा उसकी पत्नी माया ने प्रति आवेदनकर्ता के 15 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने 11 और 12 जनवरी को 20 लाख रुपये की राशि उनको दे दी। उन्होंने कुल मिलाकर आरोपियों को 38 लाख रुपये दिए। कुछ दिनों के बाद सरकार ने परीक्षा को रद्द कर दी। इसके बाद भी आरोपी उन्हें नौकरी लगवाने का झांसा देते रहे। मई 2021 में वह आरोपियों की मेडिकल की दुकान पर गया था। वहां पर आरोपियों ने पैसे की जरूरत बताते हुए 21 लाख रुपये उधार ले लिए और जल्द लौटने का आश्वासन दिया। लंबा समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने राशि को नहीं लौटाई। जब उसने राशि के लिए दबाव बनाया तो आरोपियोंं ने उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और राशि लौटाने से मना कर दिया। आरोपियों ने उनसे कुल 40.50 लाख रुपये की राशि हड़प ली।
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस ने जयभगवान की शिकायत पर राजेश, उसकी पत्नी माया देवी और बेटे आयुष के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-समरजीत, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed