{"_id":"5e3db0ed8ebc3ee5b6562809","slug":"govt-college-win-overall-trophy-in-state-level-science-exhibition-jind-news-rtk541149497","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय कॉलेज अंबाला कैंट ने ओवरऑल ट्रॉफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय कॉलेज अंबाला कैंट ने ओवरऑल ट्रॉफी पर किया कब्जा
विज्ञापन
विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कॉलेज स्टाफ।
- फोटो : Jind
जींद। राजकीय पीजी कॉलेज में दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में अंबाला कैंट के राजकीय पीजी कॉलेज ने ओवरऑल टॉफी पर कब्जा किया। समापन समारोह पर शुक्रवार को हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर व विशिष्ट अतिथि के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व उप कुलपति प्रोफेसर एके चावला ने शिरकत की। प्रोफेसर टंकेश्वर ने कहा कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। प्रदर्शनी में राजकीय पीजी कॉलेज अंबाला कैंट ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। राजकीय पीजी कॉलेज अंबाला कैंट की टीम फिजिक्स में प्रथम व मनोविज्ञान में दूसरे स्थान पर रही। साथ ही फिजिक्स श्रेणी में कॉलेज की छात्रा दीप्ति बेस्ट एक्सप्लेनर भी रही। इसके चलते उन्हें ओवरऑल ट्रॉफी से नवाजा गया।
प्रोफेसर टंकेश्वर विद्यार्थियों को हार से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि अपनी कमियों को जानकर उन्हें दूर करते हुए भविष्य के लिए अच्छी तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक को अपनाकर व्यक्ति बेहतर जीवन जी सकता है। वहीं प्रोफेसर एके चावला ने कहा कि हर व्यक्ति में एक हुनर होता है। व्यक्ति को उसे पहचानकर भविष्य में आगे बढ़ना चाहिए, जिससे वह अपने जीवन में उन्नति कर सके। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य शीला दहिया ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिव कुमार, सीमा, डॉ. तनाना, डॉ. अरविंद घोष, वीना बहल, डॉ. ऊषा चावला भी मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम
प्रदर्शनी में प्रदेशभर के 45 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने 67 मॉडल प्रस्तुत किए। प्राचार्य शीला दहिया ने कहा कि प्रतियोगिता में अंबाला कैंट के राजकीय पीजी कॉलेज की टीम ने ओवरऑल टॉफी पर कब्जा किया। फिजिक्स में राजकीय पीजी कॉलेज के विद्यार्थी दीप्ति व राघव ने प्रथम स्थान, राजकीय कॉलेज महम के विद्यार्थी अन्नू व हरेंद्र ने दूसरा, डीएवी सेंचुरी कॉलेज फरीदाबाद के विद्यार्थी प्रह्लाद व कौशल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। केमिस्ट्री में राजकीय पीजी कॉलेज के विद्यार्थी रिया व सोनिका ने प्रथम स्थान, अरुणा असफ अली राजकीय कॉलेज कालका के विद्यार्थी साक्षी व यश चौहान ने दूसरा, वहीं पंडित जेएलएन कॉलेज फरीदाबाद के विद्यार्थी शाहरुख खान व कृति दास ने तीसरा स्थान हासिल किया। बॉटनी में सीआरएम कॉलेज हिसार के विद्यार्थी प्रिया व निशा ने प्रथम, राजकीय कॉलेज जींद के विद्यार्थी अंजलि व विकास ने दूसरा व हिंदू कन्या कॉलेज सोनीपत के विद्यार्थी अंकाशा व रिया गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। ज्यूलॉजी में राजकीय कॉलेज यमुनानगर के विद्यार्थी नेहा व कनिका ने प्रथम, आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल के विद्यार्थी सलोनी व अभिषेक को दूसरा व डीएवी कॉलेज अंबाला के विद्यार्थी महक व एकजोत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मनोविज्ञान में दयानंद महिला महाविद्यालय कुरुक्षेत्र के विद्यार्थी कोमल व पुष्पा ने प्रथम, राजकीय पीजी कॉलेज अंबाला कैंट के विद्यार्थी अनवी व प्रभजोत ने दूसरा व राजकीय कॉलेज हिसार के विद्यार्थी प्रज्ञा व मन्नत ने तीसरा स्थान हासिल किया। भूगोल में राजकीय कॉलेज हिसार के विद्यार्थी मनीषा व सचिन ने प्रथम, राजकीय कॉलेज नारायण गढ़ के विद्यार्थी नसरा व रोमल ने दूसरा व राजकीय कॉलेज जींद के विद्यार्थी रोहित व संजीव ने तीसरा स्थान हासिल किया। कंप्यूटर साइंस में राजकीय पीजी महिला कॉलेज के विद्यार्थी आशू व प्रियंका ने प्रथम, राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज झज्जर के विद्यार्थी अरूण व हिना ने दूसरा व डीएवी सेंचुरी कॉलेज फरीदाबाद के विद्यार्थी प्रकाश व मंयक ने तीसरा स्थान हासिल किया।