फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government's focus on health, education and infrastructure: Atri

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर सरकार का फोकस : अत्री

Thu, 02 Jul 2026 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Government's focus on health, education and infrastructure: Atri
जींद। उचाना के विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांव से लेकर शहर तक हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाएं देना है। वे बुधवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित जिला स्तरीय अमृत सरोवर प्लस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर नारायणगढ़ में हुए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र की सात बड़ी परियोजनाओं और करीब 222 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से बने 325 अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में जिले में 25 करोड़ रुपये की लागत से बने 42 अमृत सरोवरों का भी उद्घाटन किया गया। इनमें जुलाना क्षेत्र के 14, जींद के 3, नरवाना के 8, उचाना के 12 और सफीदों के 5 सरोवर शामिल हैं। इन परियोजनाओं से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत सरोवर योजना से जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
विधायक ने कहा कि अमृत सरोवर योजना से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बारिश का पानी जमा होगा और भूजल स्तर में सुधार आएगा। इससे किसानों और ग्रामीणों को सिंचाई व अन्य कामों के लिए पानी की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इससे गांवों में पानी की उपलब्धता बेहतर होगी और खेती को भी लाभ मिलेगा।

जनकल्याण और विकास कार्यों पर सरकार का फोकस
विधायक ने कहा कि सरकार विकास को सिर्फ निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं रख रही बल्कि जनकल्याण को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, डॉ. राज सैनी और एडीसी प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed