फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government will withdraw Esma on strike

हड़ताल करने पर लगी एस्मा वापस लेगी सरकार

Fri, 05 Feb 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Government will withdraw Esma on strike
जींद। किलोमीटर स्कीम के तहत निजी बसें परिवहन विभाग में शामिल किए जाने के विरोध में 2018-19 में हुई हड़ताल में रोडवेज के जिन कर्मचारियों पर एस्मा एक्ट लगा था, उनके लिए राहत की खबर है। सरकार ने प्रदेश भर के विभिन्न डिपो के 1146 कर्मचारियों पर एस्मा के तहत की गई कार्रवाई के आदेश वापस ले लिए हैं। इन कर्मचारियों पर एस्मा के तहत दर्ज केस अब खत्म होंगे।
विज्ञापन

याद रहे कि वर्ष 2018 में किलोमीटर स्कीम के तहत 510 निजी बस परिवहन विभाग के बेड़े में शामिल किए जाने के विरोध में प्रदेशभर के रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल की थी और बसों का चक्का जाम कर दिया था। उस दौरान सरकार ने हड़ताल करने वाले कर्मचारियों पर एस्मा के तहत कार्रवाई की गई थी। उसके बाद रोडवेज कर्मचारी यूनियनों द्वारा एस्मा के तहत की गई कार्रवाई को वापस लेने के लिए सरकार से मांग की थी। दो साल बाद सरकार ने कर्मचारी यूनियनों की मांग को मानते हुए एस्मा के तहत की गई कार्रवाई को वापस लेने के आदेश जारी किए हैं। दो सालों में तीन बार हड़ताल हुई, जिनमें एस्मा के तहत केस दर्ज हुए थे।
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियनें पिछले काफी समय से कर्मचारियों पर लगे एस्मा को हटाने की मांग करती आ रही थी। अभी हाल ही में अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र में 1146 कर्मचारियों पर से एस्मा हटाने की बात कही गई है। वह सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं और साथ ही कर्मचारियों की जो बाकी बची मांगें हैं, वह भी जल्द ही पूरी करने की मांग करते हैं। - अनूप लाठर, मुख्य संगठन सचिव, हरियाणा कर्मचारी महासंघ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed