फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government targeting farmers: Gurvindra

किसानों को टारगेट कर रही सरकार : गुरविंद्र

Mon, 11 Nov 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 11 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Government targeting farmers: Gurvindra
जींद। माजरा खाप पंचायत के प्रधान गुरविंद्र सिंह संधू और महासचिव महेंद्र सिंह सहारण ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को टारगेट कर रही है। नए-नए कानून बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आज धान कटाई का सीजन जोरों पर है और बिजाई का सीजन भी है, लेकिन किसान असहाय होकर उदासीन हो गए हैं। कंबाइन से धान की फसल कटवाने पर उसका फूस किसी काम का नहीं होता है। उसको खेतों से उठाया जाता है तो पांच से सात हजार का मजदूरी व साधन का खर्च आता है। किसान उसे उठा भी लें तो उसे डालें कहां। कोई जगह किसान के पास नहीं होती। सरकारी संसाधन कहीं दिखाई नहीं देते। अगली फसल की बिजाई कैसे की जाए। यदि किसान पराली जलाता है तो उसके ऊपर केस कर दिया जाता है, जबकि किसान का पर्यावरण को खराब करने में 8 प्रतिशत का ही योगदान है। 51 प्रतिशत उद्योग फैक्टरी, 25 प्रतिशत परिवहन, 11 प्रतिशत घरेलू और चार प्रतिशत अन्य कारक हैं। केस केवल किसान पर ही क्यों बनाए जा रहे हैं। सवाल यह भी है जब पराली की गांठें बनाकर उद्योग में जाती है तो वहां भी इन्हें जलाया जाता है। उन उद्योगों पर कब केस होगा। फसल बिजाई के लिए खाद की मारामारी चल रही है। रात-दिन किसान खाद की दुकान के सामने लाइनों में खड़े रहते हैं, इसलिए सरकार को गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी खाद की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि वह समय पर गेहूं की बिजाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed