फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government should withdraw agricultural laws after talking to United Kisan Morcha: Kandela

संयुक्त किसान मोर्चा से बात कर कृषि कानूनों को वापस ले सरकार : कंडेला

Sun, 03 Oct 2021 10:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Government should withdraw agricultural laws after talking to United Kisan Morcha: Kandela
टेकराम कंडेला। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
जींद। सर्वजातीय खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक व जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी टेकराम कंडेला ने एमएसपी पर धान की खरीद तुरंत शुरू करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में केंद्र व राज्य सरकारों से अनुरोध किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब की सभी मंडियों में पीआर धान की आवक तेज होने पर मंडियां धान से भर चुकी हैं। परंतु केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी पर खरीद शुरू नहीं करने के कारण किसान बहुत परेशान हो चुका है। कंडेला ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में पिछले दस महीनों से किसान धरने पर शांतिपूर्वक बैठे हैं। केंद्र सरकार को चाहिए कि तुरंत फसल कि खरीद शुरू की जाए व लंबे किसान आंदोलन को देखते हुए सरकार को संयुक्त किसान मोर्चा से बातचीत शुरू करनी चाहिए। साथ ही कृषि कानूनों को रद्द कर एमएसपी पर गारंटी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान लगभग 700 किसान मौत का ग्रास बन चुके हैं। इस अवसर पर विनोद शाहपुर, रामदिया नंबरदार, भीरा दालमवाला, सज्जन शाहपुर, प्रदीप शर्मा, हजुरा सिंह कंडेला व आभेराम कंडेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed