फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government should not consider farmers weak and alone: Palawan

किसानों को कमजोर और अकेला न समझे सरकार : पालवां

Sat, 20 Feb 2021 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Government should not consider farmers weak and alone: Palawan
खटकड़ टोल दिए जा रहे धरने पर पहुंचे किसान। संवाद - फोटो : Jind
नरवाना/ उचाना। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के तहत खटकड़ व बद्दोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी है। शनिवार को बद्दोवाल टोल प्लाजा पर पांच किसानों ने क्रमिक अनशन कर रोष जताया, वहीं खटकड़ टोल पर आसपास के 13 गांवों से किसान धरने में शामिल हुए। रविवार को यहां 15 गांवों से किसान आएंगे। किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि सरकार किसानों को कमजोर और अकेले न समझे। उनका आंदोलन शांतिपूर्ण जारी रहेगा।
विज्ञापन

किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किसानों के धरने पर 23 फरवरी पगड़ी संभाल दिवस और 27 फरवरी को गुरु रविदास महापर्व मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह ने 1907 में किसानों के हक के लिए पगड़ी संभाल आंदोलन चलाया था। शनिवार को घासो खुर्द, घासो कलां, सफा खेड़ी, तारखां, काब्रच्छा, सुदकैन कलां, सुदकैन खुर्द, लोधर, अलीपुरा, गुरूकुल खेड़ा, करसिंधु, पालवां व खरकभूरा गांव से किसान पहुंचे। धरने की अध्यक्षता गजे सिंह लोधर ने की। इस मौके पर बिजेंद्र सिंधु, भरत सिंह, जयप्रकाश, अमरजीत, ईश्वर सिंह, धर्मबीर, हरिकेश, जंगीर पालवां, महेंद्र खरक, ओमप्रकाश शर्मा घासो, अनुराग खटकड़, पप्पू गुरुकुल खेड़ा, मेवा, रामनिवास करसिंधु, भगत धनखड़ी, सिक्किम सफा खेड़ी, कविता, कमला जुलानी, कृष्णा देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री के कार्यालय में हुई कार्रवाई गलत
पालवां ने कहा कि शुक्रवार को उचाना की कपास मंडी में किसान सेवा केंद्र स्थित उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कैंप कार्यालय में किसानों के साथ हुई धक्का-मुक्की पूरी तरह से गलत है। सरकार किसानों को कमजोर व अकेला समझने की भूल न करे। जिले में कोई भी भाजपा, जजपा का मंत्री व विधायक सहित उनका नुमाइंदा आता है तो उसका विरोध किया जाएगा। किसान नेता सतबीर पहलवान ने कहा कि रोजाना 15 गांवों के किसान धरने पर आएंगे। 105 गांव ऐसे हैं जो धरनास्थल के आसपास हैं। सप्ताह में एक बार में एक गांव से किसान आएंगे। किसान शांति पूर्वक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सरकार से समर्थन वापस लें, सांसद बृजेंद्र स िंह अपने पद से इस्तीफा देकर किसानों के साथ आएं क्योंकि वह जहां हैं उन्हें वहां किसानों ने पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed