{"_id":"65df79772e11528c970dcd72","slug":"government-should-investigate-the-assets-of-ministers-and-mlas-bhardwaj-jind-news-c-199-1-sroh1007-113644-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति की जांच कराएं सरकार : भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति की जांच कराएं सरकार : भारद्वाज
Wed, 28 Feb 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
28जेएनडी16 : गांव जुलानी में लोगाें के बीच पहुंचे रघुबीर भारद्वाज। विज्ञप्ति
जींद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रघुबीर भारद्वाज ने कहा कि भाजपा विपक्षी लोगों की संपत्ति की जांच करवा रही है। यदि वह पाक साफ है तो अपने विधायक, मंत्रियों व सहयोगियों की संपत्ति की भी जांच करवाए। भारद्वाज बुधवार को दरियावाला व जुलानी गांव में लोगों को घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस के तहत संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश से भाजपा को चलता करने के लिए सभी लोगों को एकजुट होना होगा। 36 बिरादरी को यह बात समझनी होगी कि भाजपाई अपने स्वार्थ की रोटी सेंकने के लिए गुमराह करती है। जिस तरह चार कोस पर पानी और वाणी बदलती है, उसी तरह भाजपा अपने बयान बदलती रहती है। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स और पैसे के बल पर भाजपा देश-प्रदेश में फिर से अपना राज चाहती है। 2024 की असली चुनावी लड़ाई अहंकार में डूबी भाजपा और जनता के साथ खड़ी कांग्रेस के बीच होगी। उनके साथ विरेंद्र चहल, मनजीत चहल, रामफल चहल, अमृत, सतीश, तरसेम, दलबीर, सुरेश, रामभगत, सुखीराम, राजपाल राठी, सतबीर, रमेश, आजाद, कर्मवीर, दीपक , विरेंद्र सहारण, चमनलाल भी मौजूद रहे।