{"_id":"68c7065789fe13d1ed0ee873","slug":"government-should-first-solve-the-problems-and-then-celebrate-the-workers-honor-ceremony-satish-baroda-jind-news-c-199-1-jnd1002-140928-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पहले समस्याएं दूर करें फिर मनाए मजदूर सम्मान समारोह : सतीश बड़ौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पहले समस्याएं दूर करें फिर मनाए मजदूर सम्मान समारोह : सतीश बड़ौदा
Sun, 14 Sep 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
14जेएनडी27-बैठक में पहुंचे जिला इंटक इकाई पदाधिकारी। स्रोत संगठन
उचाना। जींद भवन निर्माण मजदूर संघ इंटक इकाई के जिले के मुख्य पदाधिकारी की बैठक उचाना इंटक कार्यालय में हुई। जिला प्रधान सतीश बड़ौदा ने कहा कि सरकार द्वारा 17 सितंबर को मजदूर सम्मान समारोह रोहतक में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचेंगे। इंटक यूनियन जिला जींद से भारी संख्या में रोहतक पहुंचकर विरोध करेंगे।
उन्होंने कहा कि बाढ़ ग्रस्त एरिया में मजदूरों के मकान काफी गिर चुके हैं और मजदूरों को बाढ़ ग्रस्त एरिया में काम भी नहीं मिला है। मजदूरों की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है और निर्माण मजदूरों का दो महीने से पोर्टल बंद किया गया है। बाढ़ ग्रस्त एरिया में मनरेगा मजदूरों से 12-12 घंटे काम लिया गया है लेकिन उनको पूरा वेतन नहीं दिया गया। यह सभी समस्याओं होने के बावजूद भी सरकार मजदूरों का सम्मान समारोह कर रही है।
सम्मान समारोह करने की बजाए सरकार मजदूरों की समस्याओं को दूर करें तो वे मजदूरों के लिए सही मायनों में सम्मान समारोह बराबर होगा। निर्माण मजदूरों के पोर्टल खोले जाए जिन मजदूरों के मकान गिरे हुए हैं उनके आर्थिक सहायता दी जाए। इस मौके पर कश्मीरी भगवानपुरा, सरोज देवी, प्रदीप जुलाना, सतीश सुंदरपुरा, सुरेंद्र, रवि, रविंद्र, रोहताश, सुनीता, रेखा व रेनू भी मौजूद रहे।