फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government School Roopgarh celebrated its annual function

Jind News: सरकारी स्कूल रूपगढ़ ने मनाया गया वार्षिकोत्सव

Mon, 09 Feb 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 09 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Government School Roopgarh celebrated its annual function
08जेएनडी02-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपगढ़-जीतगढ़ के वा​र्षिकोत्सव में पहुंचे मुख्याति​थि
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपगढ़-जीतगढ़ में वार्षिक उत्सव मनाया गया। मुख्यातिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सरोज श्योकंद और सरपंच दीपक ने शिरकत की। मंच संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता अंजू कादियान ने किया।
विज्ञापन

वार्षिक उत्सव के दौरान सरपंच दीपक ने निजी कोष से सरकारी स्कूल को एक कमरा बनाने के लिए राशि सहयोग किया। साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपगढ़ में पंचायत फंड से स्टेज निर्माण की बनवाने की घोषणा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक, सरोज श्योकंद, पूर्व सरपंच संदीप और प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए प्रधानाचार्य ने शैक्षणिक और सह शैक्षणिक उपलब्धियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक लोक नृत्य और शिक्षाप्रद नाटकों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में मेधावी बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया जिन्होंने अकादमिक खेल और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed