फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government's disrespect towards farmers proved fatal : hooda

किसानों के प्रति सरकार की बेदर्दी हो रही जानलेवा साबित : हुड्डा

Sun, 13 Dec 2020 10:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Government's disrespect towards farmers proved fatal  : hooda
जींद। किसानों के प्रति सरकार की बेदर्दी अब जानलेवा साबित हो रही है। किसान आंदोलन के दौरान अब तक 15 किसानों की मौत हो चुकी है। सरकार को इन किसानों को उचित मुआवजा और परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी देनी चाहिए। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे रविवार को गांव उझाना में किसान किताब सिंह की मौत पर शोक प्रकट करने और परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे थे। बता दें कि भारत बंद के दौरान आठ दिसंबर को उझाना गांव के किसान किताब सिंह की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि किसानों के प्रति सरकार की अनदेखी लगातार जानलेवा साबित हो रही है। धरना स्थल पर किसान लगातार अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन सरकार अपनी जिद पर अड़ी है। अपना घर छोड़कर जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे किसानों को खुले आसमान के नीचे बैठे तीन सप्ताह हो चुके हैं। सरकार को इतना बेदर्द नहीं होना चाहिए। सरकार को किसानों की मांगों पर संवेदनशीलता और तत्परता से विचार करना चाहिए। कांग्रेस किसानों के साथ है। एमएसपी की गारंटी किसानों का अधिकार है। इस दौरान विधायक सुभाष गांगोली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed