फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government played with the interests of Jangra community: HK Jangra

सरकार ने जांगड़ा समाज के हितों के साथ खिलवाड़ किया : एचके जांगड़ा

Mon, 19 Jun 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 19 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Government played with the interests of Jangra community: HK Jangra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अखिल भारतीय जांगड़ा अधिवक्ता का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन रविवार को वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम जांगड़ा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व अतिरिक्त महा अधिवक्ता हरियााणा पवन कुमार जांगड़ा ने रहे जबकि संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता एचके जांगड़ा ने किया।


सम्मेलन में जांगड़ा समाज के लोगों को राजनीतिक में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा जांगड़ा समाज की जा रही अनदेखी पर रोष जताया गया। सम्मेलन में पारित किए गए प्रस्तावों को पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य माध्यम से राज्यपाल को भेजा गया। एचके जांगड़ा ने बताया कि प्रदेश में जांगड़ा समाज की दस प्रतिशत आबादी हैं। इसके बावजूद हर सरकार ने जांगड़ा समाज के हितों के साथ खिलवाड़ किया है और उनको उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया है। जागड़ा समाज के अधिकारों की सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक रूप से अनदेखी की जा रही है। इसलिए सरकार में उचित भागेदारी के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और इसके लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। सम्मेलन में भिवानी, दादरी, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल व जींद, रोहतक फरीदाबाद के 45 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जांगड़ा अधिवक्ताओं को संगठित करते हुए राजनीतिक भागीदारी करने बारे योजना बनाई गई। इस अवसर पर मिनाक्षी जांगड़ा, मोनिका जांगड़ा, वीरेंद्र जांगड़ा, राजकुमार जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed