फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government on target of opposition for wheat procurement

हरियाणाः लॉकडाउन में रणदीप सुरजेवाला और अभय चौटाला का मंडियों का दौरा, सरकार पर कसे तंज

Wed, 22 Apr 2020 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद ( हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Government on target of opposition for wheat procurement
नरवाना में पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला।

कोरोना महामारी के चलते एक तरफ गेहूं की खरीद की व्यवस्था बनाने में सरकार के पसीने छूट रहे हैं तो दूसरी तरफ आढ़तियों की हड़ताल पर विपक्ष सरकार को घेरने शुरू कर दिया है। मंगलवार शाम तक जहां इनेलो नेता अभय चौटाला ने नरवाना, उचाना, सफीदों और पिल्लूखेड़ा की अनाज मंडियों का दौरा किया। वहीं बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भी मंडियों का दौरा किया। उन्होंने सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


पांडु पिंडारा स्थित राजमहज फार्म हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इनेलो नेता व ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला ने कहा कि वे जिस भी मंडी में गए, वहां पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इससे सोशल डिस्टेंसिंग टूट रही थी। इस पर कई लोगों के फोन आए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक भी मान रहे हैं कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सोशल डिस्टेंसिंग कारगर हथियार है। ऐसे में उन्होंने फैसला लिया है कि मंडियों का दौरा नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को एक सप्ताह का समय दिया जाता है कि गेहूं खरीद को लेकर व्यवस्थाएं सुधारे। ऐसा नहीं होने पर किसानों के साथ मिलकर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में गेहूं और सरसों की खरीद नहीं हो रही है। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जो सरकारी एजेंसियां गेहूं खरीद रही हैं वह दस प्रतिशत गेहूं काट रही हैं। इसके लिए किसान को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

निजी बैंकों में खाते खुलवाना कमीशन का खेल 

पत्रकारों से बातचीत में अभय चौटाल ने जजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग चौधरी देवीलाल की नीतियों की बात करते हैं, वे उनके नाखून के बराबर भी नहीं हैं। प्रदेश सरकार का दावा है कि हर तीन किलोमीटर पर एक अनाज मंडी बनी है। यह कोरा झूठ है। किसान को गेहूं बेचने के लिए आज भी 10 से 15 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।

वहीं सरकार ने सात निजी बैंकों में किसानों के खाते खुलवाने को कहा है। इसमें कमीशन का खेल है। अभय चौटाला ने कहा कि जिन बैंकों की गांवों में शाखाएं तक नहीं हैं, उनमें खाते खुलवाए जा रहे हैं। किसान का खाता आढ़ती के पास होता है और इसे सरकार बंद करना चाहती है। 

पुरानी पद्धति पर गेहूं खरीदे सरकार या कुर्सी छोड़ें मुख्यमंत्री : सुरजेवाला
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने नरवाना अनाज मंडी का दौरा किया। मंडी में आढ़़तियों, किसानों और मजदूरों से बात की। पत्रकारों से बातचीत में सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार गेहूं खरीद के मामले में विफल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि जब किसान और आढ़ती गेहूं खरीदने की पुरानी पद्धति को लागू रखना चाहते हैं तो सरकार क्यों उनके सामने परेशानी खड़ी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार पुरानी पद्धति पर गेहूं की खरीद शुरू करे या मुख्यमंत्री मनोहर लाल कुर्सी छोड़कर सत्ता से बाहर जाएं। जींद जिले का किसान और आढ़ती परेशान है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दावा कर रहे हैं कि सब ठीक चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed