फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government misusing central agencies: Deependra

केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही सरकरा : दीपेंद्र

Sun, 21 Jul 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 21 Jul 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Government misusing central agencies: Deependra
पत्रकारों से बातचीत करते रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा। संवाद
जींद। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा मांगे हिसाब के तहत प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार से 15 सवाल पूछे थे। आज तक एक का भी जवाब नहीं दिया है। अब विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा का ही हिसाब कर देगी। सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का सरकार दुरुपयेाग कर रही है। विपक्ष के नेताओं को डराने के लिए इनका प्रयोग किया जा रहा है। देश के इतिहास में पहली बार है कि इस प्रकार केवल विपक्षी लोगों को ही यह एजेंसियां अपना निशाना बना रही हैं। हुड्डा शनिवार शाम को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

दीपेंद्र ने कहा कि हरियाणा से उद्योगों का पलायन हो रहा है। उद्योगपति अपराधियों के कारण हरियाणा छोड़ रहे हैं। बेरोजगारी, महंगाई, अपराध व नशे में हरियाणा देश में पहले स्थान पर है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा लूट व डकैती की घटनाएं हरियाणा में हुई हैं। खेलों में नंबर वन हरियाणा आज नशे में पंजाब से आगे निकल गया है। सीएम आवास के दरवाजे खोलने के सवाल पर दीपेंद्र ने कहा कि दस साल तक तो मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे बंद थे। अब उनको खोलने की बात कही जा रही है। अब तो प्रदेश की जनता ने अपना मूड बना लिया है। वह खुद ही इन दरवाजों को खोल देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed