फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government is trumpeting free ration: Ramesh

मुफ्त राशन का ढिंडोरा पीट रही सरकार : रमेश

Wed, 03 Jan 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 03 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Government is trumpeting free ration: Ramesh
02जेएनडी08: जनसभा में भाग लेते हुए ग्रामीण।  स्वयं
जींद। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने मंगलवार को राजपुरा भैण व जाजवान गांव में जनसभाएं की। जिला सचिव रमेश चंद्र व कपूर सिंह ने बताया कि एक तरफ तो भाजपा सरकार गरीब लोगों को मुफ्त राशन देने की बात करती है लेकिन दूसरी तरफ राशन डिपो पर पूरा राशन नहीं पहुंचाया जाता।
विज्ञापन

अब प्रदेश में हालात ये हो गए हैं कि एक तिहाई लोगों को राशन डिपो से राशन नहीं मिल रहा और पहले आओ, पहले पाओ के तहत राशन दिया जा रहा है। इससे ये साबित होता है कि धीरे-धीरे राशन वितरण प्रणाली को खत्म किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लगभग छह हजार गरीब परिवार हरियाणा की भाजपा-जेजेपी सरकार से लगभग पांच साल से मकान की राशि जारी होने की उम्मीद लगाए बैठे गरीब परिवार नौ जनवरी के आक्रोश प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में जिला भर के लगभग सात हजार गरीब लोगों के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान पास हुए थे लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी भाजपा सरकार से पात्र परिवार मकान बनाने के लिए राशि जारी करने का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र की मोदी व प्रदेश सरकार विकसित भारत संकल्प यात्रा के नाम पर सरकारी मशीनरी का खुले आम चुनावी प्रचार के लिए दुरुपयोग कर रही है। इसमें मोदी की गारंटी के जुमले जनता के सामने दिखाए जाते हैं। फ्री राशन का ढिंढोरा पीटा जा रहा है और केवल पांच किलो अनाज देने से राशन की पूर्ति नहीं हो जाती। इसलिए भाजपा की नीतियों को नौ जनवरी को आक्रोश प्रदर्शन के माध्यम से खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed