फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government is not making a square in the name of saints: Azad Palwan

संतों के नाम चौक नहीं बनवा रही सरकार : आजाद पालवां

Thu, 17 Aug 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 17 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Government is not making a square in the name of saints: Azad Palwan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। शहर में संतों के नाम से चौक बनाने की मांग को लेकर एससी समाज वर्ग का डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के पास चल रहा धरना वीरवार को भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता खुशीराम धरौदी ने की। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई शुरू नहीं की। इसको लेकर समाज के लोगों में भारी रोष है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता आजाद पालवा ने धरने का समर्थन करते हुए कहा कि कैसी विडंबना है। पूरी मानव जाति को राह दिखाने वाले संतों, महान पुरुषों के चौक बनवाने में भी सरकार आनाकानी कर रही है। संत सूर्य के समान होते हैं। व्यापार प्रकोष्ठ तथा कांग्रेस नेता महाबीर कंप्यूटर ने धरने का समर्थन करते हुए कहा कि स्थानीय विधायक गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। एससी समाजों के लोगों को दबाना चाहते हैं। सरकार ने मेवात में जातीय दंगे भडक़ाने का काम किया है। भाजपा की यह पुरानी चाल रही है। फूट डालो और राज करो लेकिन अब जनता अच्छी तरह समझ चुकी है। इस अवसर पर धीरा उचाना, अमरजीत खटकड़, कमल चौहान, रोशन लाल दुग्गल, धर्मपाल सिंहमार, वजीर मेहरा, कर्मबीर रंगा, कंवर सिंह इंदौरा, राहुल दुग्गल, सुल्तान सिंह खटक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed