फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government is completely with the farmers: Dushyant Chautala

सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ : दुष्यंत चौटाला

Sun, 10 Mar 2024 03:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Government is completely with the farmers: Dushyant Chautala
उचाना। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला शनिवार दोपहर बाद हलके के छातर गांव पहुंचे। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अलग-अलग 57 जगहों पर आयोजित जलपान के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां पर कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ तुरंत प्रभाव से मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश देते हुए भी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला नजर आए। जिस भी कार्यक्रम में बुजुर्ग डिप्टी सीएम को नजर आए उनको अपने पास बुला कर उनकी समस्याओं को ध्यान से सुन उनका समाधान करने का काम किया। बुजुर्गों को अपने पास बुला कर बैठाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को नाम लेकर बुलाते वो नजर आए। डिप्टी सीएम के एक दिवसीय दौरे के चलते कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। इससे पहले एक दर्जन के करीब गांवों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित डिप्टी सीएम के हो चुके है। आधा दिन में 57 जलपान के कार्यक्रमों के चलते चुनाव जैसा माहौल नजर आ रहा था। देर रात तक कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

फसलों के नुकसान के बारे में ली जानकारी

बीते दिनों हुई ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों की खराब हुई फसल की जानकारी भी डिप्टी सीएम ने किसानों से ली। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ है। ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपने नुकसान की जानकारी किसान दे। किसान हित में निरंतर सरकार योजनाएं बना रही है। हरियाणा प्रदेश पूरे देश में ऐसा प्रदेश है जहां सबसे अधिक 14 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। गठबंधन सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रख रही है। किसान की आमदनी बढ़े ये प्रयास हमारी सरकार के रहते है। कांग्रेस के राज में तो 5-5 रुपए के चैक फसलों के नुकसान के दिए जाते थे।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि उचाना हलका उनका परिवार है। हर दौरे में उचाना हलके के लोगों ने उनका साथ दिया है। यहां के लोगों का अहसान वो ताउम्र नहीं उतार सकते है। जेजेपी पार्टी भी जींद की पावन धरा पांडू पिंडारा में बनी। जींद, उचाना उनके लिए बहुत अहम है। जींद पार्टी का शरीर है तो उचाना उस शरीर का दिल है। उचाना को विकास के मामले में आगे लेकर जाना उनकी सोच है। यहां निरंतर विकास की गति बढ़ाई जा रही है। एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य यहां हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed