फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government ignoring the demands of employees: Jogendra Lohan

कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही सरकार : जोगेंद्र लोहान

Wed, 10 Jul 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 10 Jul 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Government ignoring the demands of employees: Jogendra Lohan
जींद। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के जिला प्रधान जोगेंद्र लोहान ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। इसके कारण प्राध्यापक वर्ग में रोष है। अगर सरकार ने समय रहते मांगों को पूरा नहीं किया तो इसका खामियाजा सरकार को भुगताना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सातवें वेतन आयोग के अनुसार मकान किराया भत्ता महंगाई भत्ते की दर 25 प्रतिशत होने पर नौ प्रतिशत और 50 प्रतिशत होने पर 10 प्रतिशत किया जाना था। लेकिन सरकार ने अभी तक इस मामले पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। आठ प्रतिशत की दर से ही मकान किराया भत्ता कर्मियों को दिया जा रहा है। जिसके कारण कर्मियों को हर महीने हजारों रुपयों का नुकसान हो रहा है। इसी प्रकार कर्मियों के आश्रितों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधा भी विवाद का विषय बनी हुई है। क्योंकि पिछले लगभग 20 वर्षों से आश्रितों की आमदनी बारे कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज के समय में आश्रितों की 42 हजार रुपये की सालाना आमदनी की शर्ते लगाना अव्यवहारिक है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक वर्ष 2020-2023 की एलटीसी ब्लॉक वर्ष समाप्त हो जाने के बाद भी आधे से ज्यादा कर्मियों को नही मिल पाई है। पदनाम, वेतन एवं एसीपी निर्धारण संबंधी विसंगतियों को दूर करना,वरिष्ठता सूची जारी करना, शिशु देखभाल छुट्टी के लिए ऑनलाइन पोर्टल चालू करना आदि प्राध्यापक वर्ग की मांगे वर्षों से लटकी हुई हैं। सरकार बार-बार वायदा कर के मांगों को वर्षों से लटका रही है। उन्होंने संगठन मांग करता है कि सरकार जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed