फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government has made many plans for Swarnakar Samaj: Ramchandra Jangda

स्वर्णकार समाज के लिए सरकार ने बनाई कई योजनाएं : रामचंद्र जांगडा

Sat, 15 Apr 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 15 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government has made many plans for Swarnakar Samaj: Ramchandra Jangda
जींद। मैढ़ सुनार सभा द्वारा शनिवार को कर्मचारी अधिकारी, समाज प्रतिनिधि मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने शिरकत की। वहीं, विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मैढ़ सुनार सभा के प्रधान सत्यनारायण वर्मा ने की। मुख्यातिथि रामचंद्र जांगड़ा ने सुनार धर्मशाला के लिए अपने निधि कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की, जबकि विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने भी अपने पूर्व में घोषित पांच लाख रुपये के अलावा चार लाख नब्बे हजार सहित कुल नौ लाख नब्बे हजार अपने विधायक निधि कोष से देने का एलान किया। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा ने कहा कि उनका स्वर्णकार समाज शिल्पकार समाज है भगवान विश्वकर्मा की संतान है। अबकी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज को विश्वकर्मा सम्मान योजना बजट में ला कर स्वर्णकारों के लिए बहुत बड़ी योजनाएं बनाई हैं। जिनमें आधुनिक औजारों से उत्पाद का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री कहते हैं कि सबका साथ सबका विकास सबका सम्मान ओर प्रधानमंत्री इससे आगे बढ़ कर कहते हैं कि सबका विश्वास, सबका प्रयास से देश आगे बढ़ेगा। इसीलिए सभी समाज से आह्वान किया कि सभी समाज मिल कर देश को आगे बढ़ाने का काम करें। विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने सामाजिक कार्यों के लिए मैढ़ सुनार सभा की सराहना करते हुए कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से लड़ने का आह्वान किया। इससे पूर्व समारोह में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम व नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद के सामने रखा समाज का मांग पत्र
सभा के महासचिव राममेहर वर्मा की ओर से मांग पत्र दिया गया। इस पर जागड़ा ने पिछड़े वर्ग से संबंधित वेतनभोगी कर्मचारियों की आय क्रीमिलेयर के वैतनिक आय में जोड़ने के कारण के पिछडे़ वर्ग का सर्टिफिकेट न बनाने के मुद्दे पर आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत करके उक्त फैसले को वापस करवाने की कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर विरेंद्र लाम्बा, राजकुमार खटकड़, रोहताश सोनी की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

ये लोग मौजूद रहे
समारोह में भाजपा के भिवानी के जिला अध्यक्ष शंकर धूपड, हिसार से महेंद्र सोनी, बोदकला से महेंद्र सोनी, भागचंद्र सोनी, सिरसा से सतपाल वर्मा, राउत सोनी, नरवाना से वेदप्रकाश सोनी, हांसी से दिलबाग, टोहाना से राजेश सोनी, रोहतक से भूपेंद्र वर्मा व सुरेन्द्र वर्मा, दिल्ली से सुरेश वर्मा व सुभाष सोनी, उचाना से सुभाष सोनी, रामकिशन अलेवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed