{"_id":"65ca5a0c566c5dc1390cc099","slug":"government-girls-college-pillukheda-got-recognition-certificate-jind-news-c-199-1-jnd1001-112925-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राजकीय कन्या कॉलेज पिल्लूखेड़ा को मिला रिकॉग्निशन सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राजकीय कन्या कॉलेज पिल्लूखेड़ा को मिला रिकॉग्निशन सर्टिफिकेट
Mon, 12 Feb 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
जींद। राजकीय कन्या कॉलेज पिल्लूखेड़ा को उच्चतर शिक्षा निदेशालय पंचकूला ने ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन के लिए सत्र 2021-22 का डाटा सही समय पर भरने के लिए रिकॉग्निशन सर्टिफिकेट दिया गया।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. तनाशा हुड्डा ने कहा कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि हरियाणा राज्य के सभी उच्चतर शिक्षण संस्थानों में से केवल 10 प्रतिशत संस्थानों को ही इस रिकॉग्निशन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सभी स्टाफ के सहयोग से ही संभव हुआ है। आगे भी कॉलेज इसी प्रकार से कार्य करता रहेगा। कॉलेज के नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय की ओर से उच्चतर शिक्षा को लेकर जारी अखिल भारतीय सर्वेक्षण-2021-22 की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। इस कार्य को पूर्ण करवाने में डॉ. देवेंद्र और संदीप शर्मा ने नोडल अधिकारी का पूरा सहयोग किया।