फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government College's NCC team got first place

Jind News: राजकीय महाविद्यालय की एनसीसी टीम को मिला पहला स्थान

Mon, 30 Jan 2023 01:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 30 Jan 2023 01:34 PM IST
विज्ञापन
Government College's NCC team got first place
सफीदों। 74वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में राजकीय महाविद्यालय की एनसीसी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एनसीसी प्रभारी डॉ प्रदीप मान ने बताया कि 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान परेड में पांच टुकडिय़ों ने भाग लिया था, इसमें महाविद्यालय से 31 पुरुष एवं महिला कैडेट्स शामिल हुई। टीम ने अनुशासनबद्ध तरीके से उचित कदमताल से तथा पूरे जोश व उल्लास से परेड मेa भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम का नेतृत्व कमांडर विकास एवं सहयोगी अजय द्वारा किया गया। इस पर मुख्यातिथि एवं विधायक महीपाल ढांडा व एसडीएम सत्यवान मान ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। ट्रॉफी लेकर महाविद्यालय पहुंचने पर एनसीसी टीम का महाविद्यालय शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। प्राचार्या तनाशा हुड्डा ने इस उपलब्धि का श्रेय एनसीसी अधिकारी तथा टीम की मेहनत एवं एकजुटता को दिया। इस अवसर पर डा. प्रदीप शर्मा, डा. जयविंद्र शास्त्री, कीर्ति व रीनू मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed