फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   governer attended st john ambulance function in crsu

जरुरतमंदों की सेवा करना ही मातृ सेवा : राज्यपाल

Fri, 25 Nov 2022 09:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
governer attended st john ambulance function in crsu
जींद। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही मातृ सेवा है। कोरोना काल में रेडक्रॉस ने अविस्मरीण योगदान दिया था। सही मनुष्य वही है, जो जरूरतमंदों की सेवा करे। राज्य सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाकर जनता की भलाई के कार्य कर रही है। राज्यपाल शुक्रवार शाम को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में सेंट जॉन एंबुलेंस के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेंट जॉन एंबुलेंस की स्थापना 1877 में की गई थी और तब से लेकर अब तक अपने प्रशिक्षण के माध्यम से रेडक्रॉस मानव सेवा के लिए अपना बहुमूल्य योगदान तो दे रही है, साथ ही हमारे समाज में सद्भावना को भी बढ़ा रही है। कोरोना काल में रेडक्रॉस का मानव सेवा में अविस्मरणीय योगदान रहा है। हमेशा वीर और शहीदों की देश भावना से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश की प्रगति और तरक्की में हमेशा अपना योगदान देना चाहिए। युवाओं को हमेशा देश सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। हरियाणा प्रदेश ने भारत में अपना वर्चस्व स्थापित किया है। खेल में विश्व भर में अपना मुकाम हासिल किया है और अपनी एक अलग पहचान बनाई। सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड मानव सेवा का बहुत ही अच्छा प्रतीक है और मानव सेवा को भी मातृ सेवा का प्रतीक माना गया है। गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करना ही मातृ सेवा है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना ऐतिहासिक
राज्यपाल ने आयुष्मान भारत योजना को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस योजना में प्रदेश के 27.5 लाख परिवारों को शामिल किया गया है जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये तक है, उनके इलाज पर पांच लाख रुपये तक राज्य सरकार खर्च करेगी। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। इनमें 1112 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। हरियाणा में युवा कल्याण के कार्यक्रमों के चलते प्रदेश ने खेलों व सामरिक क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आज पूरे देश का ही नहीं बल्कि दुनिया का हरियाणा की युवा शक्ति की ओर ध्यान आकर्षित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरएसयू ने स्थापित किए कई आयाम - डॉ. रणपाल
सीआरएसयू के कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने कहा कि राज्यपाल के नेतृत्व में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय ने काफी आयाम स्थापित किए हैं। कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। इसके अलावा विवि में कई नए कोर्स शुरू हुए हैं। हरियाणा बहुत ही निष्ठावान रूप में मानवता की सेवा में लीन है, जिसका स्पष्ट उदाहरण पिछले तीन दिन से देखा जा रहा है। दूसरों की सहायता, सहयोग एवं सेवा के संस्कार निभा रहे हैं। मानवता की सहायता में अतुलनीय योगदान देने वाली रेडक्रॉस संस्था एवं इसकी अन्य शाखाएं किसी भी प्रकार के बंधन और बैरियर को नहीं देखतीं। पीड़ित व्यक्ति किसी भी जाति या धर्म का हो, गरीब या अमीर का हो, सबके लिए एक समान रूप से तत्पर खड़े दिखाई देना, यही संस्कार रेडक्रॉस और इससे जुड़ी सभी शाखाएं सिखाती हैं। इस मौके पर सेंट जॉन एंबुलेंस की राज्य सचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता, विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, अमरजीत ढांडा भी मौजूद रहे।

अलग-अलग जिलों से आई टीमों ने किया मार्च पास्ट
कार्यक्रम में कई जिलों की सेंट जॉन एंबुलेंस टीमों ने भाग लिया। इन सभी टीमों ने मार्च पास्ट में भाग लिया और राज्यपाल को सेल्यूट किया। इस मौके पर पुलिस की टीम ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय का दौरा भी किया और यहां के विकास कार्यों की रिपोर्ट भी जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed