फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gospel teachers have not received their salary for the past 8 months in HK

Jind News: पिछले आठ माह से नहीं मिला एचकेआरएन में कार्यरत शिक्षकों का वेतन

Wed, 12 Mar 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 12 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Gospel teachers have not received their salary for the past 8 months in HK
11जेएनडी03-आठ माह से वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए एचकेआरएन के तहत कार्यरत शिक्षक।
जींद। सरकारी स्कूलों में एचकेआरएन के माध्यम से कार्यरत शिक्षकों को पिछले आठ महीने से वेतन नहीं मिला है। हरियाणा कौशल अध्यापक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सैनी ने कहा कि वेतन नहीं मिलने का कारण विभाग की ओर से समय पर बजट जारी नहीं करना है। इस समस्या के बारे में शिक्षा मंत्री के साथ-साथ शिक्षा सदन के उच्च अधिकारियों को समय-समय पर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक विभाग की ओर से केवल आश्वासन ही मिले हैं।
विज्ञापन

आठ महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण सभी अध्यापकों के परिवार आर्थिक रूप से बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। सभी एचकेआरएन के माध्यम से कार्यरत अध्यापकों का सेवाकाल 31 मार्च 2025 को समाप्त हो रहा है। आगामी सेवाकाल के विस्तार के लिए विभागीय पत्र मार्च माह में आ जाना चाहिए था, लेकिन विभाग की ओर से यह पत्र हर बार की तरह जुलाई माह तक निकाला जाता है। अप्रैल और जुलाई के मध्य के तीन माह अध्यापकों के लिए काफी मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक उत्पीड़न वाले होते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग बजट के साथ-साथ सेवाकाल के लिए पत्र मार्च माह में ही जारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed