फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Good news for devotees going from Uchana to Mata Vaishno Devi

Jind News: उचाना से माता वैष्णों देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर

Tue, 22 Apr 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 22 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Good news for devotees going from Uchana to Mata Vaishno Devi
21जेएनडी20: बस स्टैंड पहुंची उचाना से जम्मू-कटड़ा जाने वाली बस। संवाद - फोटो : आर्काइव
उचाना । उचाना क्षेत्र के वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब उचाना बस अड्डे से जम्मू-कटरा हरियाणा रोडवेज की सेवा का संचालन हो रहा है। डिपो जींद के चालक संजय व परिचालक पुष्पेंद्र ने बताया कि जींद से सुबह 5 बजकर 40 पर चलकर उचाना से जम्मू कटरा के लिए हर दिन सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर चलेगी। बस शाम को 8 बजे बस कटरा पहुंचेगी। बस नरवाना, संगरूर, लुधियाना होते हुए जम्मू और कटरा जाएगी। इससे वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
विज्ञापन




740 रुपये होगा किराया

उचाना से जम्मू कटरा की दूरी लगभग 545 किलोमीटर है। ऐसे में यात्रियों को हरियाणा रोडवेज बस से कटरा जाने के लिए लगभग 740 रुपये किराया देना होगा। बस कटरा में रात्रि ठहराव कर अगले दिन सुबह पांच बजे वाया पानीपत होकर दिल्ली के लिए वापसी करेगी। ऐसे में कटरा से सुबह पांच बजे बजे वापसी करते समय यात्रियों को पानीपत से जींद के लिए बस पकड़नी होगी। इस बस सेवा से न केवल वैष्णों देवी धाम जाने वाले भक्तों को सुविधा होगी, बल्कि उचाना से जम्मू कश्मीर जाने वाले आर्मी जवानों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन


सीनियर सिटीजन को छूट

लंबे समय से जनता की मांग पर बस की शुरुआत की गई है। उचाना से सीधी कटरा जाने के लिए बस न होने के कारण लोगों को निराशा होती थी। इस बस के शुरू होने से पठानकोट और जालंधर कैंट से भी सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे आर्मी जवानों को आने-जाने में सुविधा होगी। सरकार की योजना के अंतर्गत आने वाले महिला 60 वर्ष आयु व पुरुष 65 वर्ष के बुजुर्गों को सफर के दौरान आधा किराया देना होगा। माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों को बस की सुविधा मिलेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रामनिवास खरक भूरा, बस स्टैंड इंचार्ज उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed