{"_id":"65ecd8bfbaed9697b8004cf4","slug":"gold-silver-and-cash-worth-three-lakhs-stolen-from-home-jind-news-c-199-1-sroh1009-114133-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घर से सोना, चांदी और तीन लाख की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घर से सोना, चांदी और तीन लाख की नकदी चोरी
विज्ञापन
जींद, नरवाना। पंजाबी चौक नरवाना स्थित दुकान के ऊपर बने मकान से 350 ग्राम सोने के जेवरात, तीन लाख रुपये की नकदी व 40 चांदी के सिक्के चोरी करने के आरोपी को सीआईए नरवाना ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दुकान में कार्यरत कर्मचारी हमीरगढ़ रोड निवासी बलविंद्र उर्फ टिंकू के रूप में हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
शहर थाना नरवाना को दी शिकायत में पंजाबी चौक निवासी राजीव ने तीन मार्च को बताया था कि वह पंजाबी चौक पर ममता फैंसी स्टोर के नाम से दुकान चलाता है। दुकान के ऊपर ही मकान बना रखा है। मकान से अज्ञात ने 350 ग्राम सोने के जेवरात, 40 चांदी के सिक्के व चांदी के जेवरात व तीन लाख रुपये चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में चोरी के दौरान पुलिस ने दुकान के कर्मियों पर नजर रखनी शुरू की तो एक युवक की हरकतें संदिग्ध लगी। शक के आधार पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने चोरी की वारदात को कबूल लिया। सीआईए टीम ने आरोपी की निशानदेही पर आरोपी के कब्जे से सोने चांदी के गहनों व रुपयों से भरा बैग बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।