फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Goa team became champion in Just Kabaddi League

जस्ट कबड्डी लीग में गोवा की टीम बनी चैंपियन

Tue, 26 Jul 2022 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Goa team became champion in Just Kabaddi League
जस्ट कबड्डी लीग में गोवा की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन

सफीदों । नई अनाज मंडी में 34 दिनों से चल रही जस्ट कबड्डी लीग सीजन-11 का सोमवार रात को समापन हो गया। समापन समारोह पर समाजसेवी विजय सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच गोवा ने पंजाब की टीम को 18 अंकों के अंतर से हराकर जीता। गोवा ने 46 अंक बनाए जबकि पंजाब की टीम 28 अंक पर सिमट गई।इससे पहले पहला सेमीफाइनल मैच गोवा व उड़ीसा के बीच खेला गया था। इसमें गोवा टीम ने 47 अंक बनाए जबकि उड़ीसा की टीम ने 37 अंक बनाए। यह मैच गोवा की टीम 10 अंकों से जीत गई। दूसरा सेमीफाइनल मैच गोरखा व पंजाब के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों के काटेे की टक्कर देखने को मिली। आखिर एक मिनट तक दोनों टीम 38-38 अंकों से बराबरी पर चल रही थी। पंजाब की टीम ने आखिर रेड में गोरखा की टीम को ऑल आउट करके 41 अंक बना लिए। यह मैच पंजाब की टीम तीन अंकों से जीत गई।
विज्ञापन

जस्ट कबड्डी की उपप्रधान संगीत सोनी ने बताया कि सेमिफाइलन मुकाबलों में गोवा के खिलाड़ी अभिषेक व पंजाब के खिलाड़ी कृष्ण को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। विजेता प्रथम टीम को प्रथम 51 हजार व द्वितीय टीम को 31 हजार रुपये का नकद ईनाम दिया गया। इससे पहले 45, 55 व 65 किलो वर्ग भार की विजेता टीमों को एक लाख रुपये प्रथम व 50 हजार रुपये द्वितीय टीम को नकद राशि पुरस्कारस्वरूप दी गई। विजेता टीमों की 10 लाख रुपये के इनाम दिए गए। प्रतियोगिता के हर मैच में मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी चुने गए। प्रतियोगिता में 50 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी यादराम मलिक, चांदराम मलिक, जस्ट कबड्डी के सीईओ सोहन लाल तुषीर, सचिव रोशन शर्मा, समाजसेवी एडवोकेट विजय सैनी, प्रिंस, अनिल, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य संजय कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed