{"_id":"6921f9b9a31cb99a2601b2cc","slug":"go-door-to-door-and-give-invitations-for-the-foundation-day-dushyant-chautala-jind-news-c-199-1-sroh1009-144301-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस का घर-घर जाकर दे निमंत्रण : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस का घर-घर जाकर दे निमंत्रण : दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन
22जेएनडी26: जुलाना रैली को लेकर निमंत्रण देने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। स्रोत :
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। जेजेपी के स्थापना दिवस पर सात दिसंबर को जुलाना में होने वाली रैली के लिए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सुदकैन खुर्द, सुदकैन कलां, काब्रच्छा, अलीपुरा, करसिंधु, पालवां गांव में न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि जो हमारे खिलाफ विरोधियों ने दुष्प्रचार किया था उसको अब जनता समझने लगी है।
किसानों को न तो पीआर धान का दाम मिला न ही समय पर पेमेंट मिली। खेती के लिए डीएपी, यूरिया नहीं मिला। किसानों पर भाजपा सरकार के एक साल में खाद लेने के लिए लाठियां तक पुलिस ने चलाई। बुजुर्गों से झूठे वायदे किए गए कि एक नवंबर पर 200 रुपये पेंशन बढ़ेगी लेकिन एक रुपया तक नहीं बढ़ाया।
महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की गई। अब स्कीम पर स्कीम बना दी कि आधा रुपया छह महीने बाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र का बहाना बना कर राशन कार्ड व बुजुर्गों की पेंशन काटनी शुरू कर दी। लाडो लक्ष्मी योजना के लिए जिन महिलाओं ने फार्म भरें उनमें से भी कम महिलाओं को इस योजना में शामिल किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उचाना के दौरे के दौरान कई गांव में विकास होना तो दूर की बात सड़क पर पैचवर्क करने का काम तक नजर नहीं आया। लोगों से जुलाना रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। कहा कि उचाना की भागीदारी रैली में सबसे अधिक होनी चाहिए। पदाधिकारी, कार्यकर्ता गांवों में घर-घर जाकर रैली का न्योता दें।
इस अवसर पर जोरा सिंह डूमरखा, ओपी लाठर, अनुराग खटकड़, अनिल शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, सूरजमल ग्रोवर, मनोज शर्मा, रामनिवास सफा खेड़ी, अश्वनी सुदकैन, कपिल खरकभूरा, सुरेंद्र, प्रदीप पालवां मौजूद रहे।