फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Go devotees smugglers beaten, thrown roadside

गो भक्तों ने तस्करों को पीटा, सड़क किनारे फेंका

Fri, 28 Nov 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 28 Nov 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन

ट्रक में भर कर बैलों को ले जा रहे गो तस्करों को बुधवार देर रात गो भक्तों ने गांव जाजनवाल के निकट पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की।

विज्ञापन


ट्रक में तीन गो तस्कर सवार थे। बेसुध होने पर गो भक्तों ने उन्हें सुरजाखेड़ा के निकट सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। सुबह सैर पर निकले ग्रामीणों से बेसुध अवस्था में पड़े लोगों की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेसुध तीनों लोगों को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया।

जहां से चिकित्सकों ने एक व्यक्ति की गंभीर हालात को देखते हुए मेडिकल कालेज आग्रोह रेफर कर दिया। घटना के बाद बैलों से भरा ट्रक गायब है।

होश में आने पर गो तस्करों ने अपने को कपड़ा व्यापारी बताया और अज्ञात लोगों पर लूटपाट करने की बात करके पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन बाद में पुलिस द्वारा जांच करने पर गो तस्करी का मामला सामने आया।
विज्ञापन


गांव सुरजाखेड़ा के लोग बृहस्पतिवार सुबह जब सैर के निकले तो तीन व्यक्ति सड़क किनारे बेसुध हालात में पड़े थे। तीनों व्यक्तियों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। होश में आने पर आरोपियों की पहचान मुजफ्फरनगर यूपी निवासी नजर मोहम्मद, शाहजीद व नाजीन के रूप में हुई। शुरुआत में तीनों आरोपियों ने अपने आप को कपड़ा व्यापारी होने के साथ ही लूटपाट होने की बात कही। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी आग्रोहा से 14 बैलों को भरकर मुजफ्फरनगर यूपी ले जा रहे थे, लेकिन गांव जाजनवाला के निकट गो भक्तों को इसकी भनक लग गई और उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गो तस्करों ने ट्रक को भगाकर गांव के अंदर ले गए। जहां पर गो भक्तों तथा ग्रामीणों ने उनकी जमकर धुनाई करके बेसुध कर दिया। बाद में तीनों को गाड़ी में डालकर गांव सुरजाखेड़ा के निकट सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। घायल शाहजीद की चिकित्सकों ने गंभीर हालात को देखते हुए मेडिकल कालेज आग्रोह रेफर कर दिया। घटना के बाद बैलों से भरा ट्रक गायब है। पुलिस हमला करने वाले लोगों तथा गायब ट्रक का सुराग लगाने के लिए लगी हुई है।

पहचान छुपाकर रचा लूटपाट का ड्रामा
गांव सुरजाखेड़ा के निकट गंभीर हालात में मिले तीनों लोगों ने गो तस्कर होने की बात छुपाकर पुलिस के सामने लूटपाट का ड्रामा रचा। होश में आने पर घायलों ने पुलिस को जो कहानी बताई उसके अनुसार अपनी पहचान नजर मोहम्मद, शाहजीद व नाजीन के रूप में बताई और बताया कि वे मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं तथा अब पानीपत में रहते हैं। वे टाटा मैजिक में गांव-गांव जाकर कपड़ा बेचने का काम करते हैं।
 बुधवार को उन्होेंने गढ़ी व आसपास के गांवों में कपड़ा बेचा था और देर शाम पानीपत के लिए चले थे। लगभग नौ बजे उनकी टाटा मैजिक जैसे ही गांव सुरजाखेड़ा के निकट पहुंची तो एक टाटा गाड़ी चालक ने उनके  वाहन के आगे खड़ा करके उन्हें रुकवा लिया। इस दौरान टाटा गाड़ी में सवार छह-सात युवकों ने तीनों को पकड़ लिया और डंडों के साथ बुरी तरह से मारने पीटने लगे। तीनों को घायल अवस्था में छोड़कर उनकी टाटा मैजिक, दो मोबाइल फोन और 13 हजार रुपये नकद छीनकर फरार हो गए। लेकिन पुलिस को उनकी कहानी पर यकीन नहीं हुआ।

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बयान बदलते हुए खुद को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी बताया तथा कहा कि उनके पास ट्रक है जिसमें वे पशुओं की खरीद फरोख्त का धंधा करते हैं। बुधवार को उन्होंने अग्रोहा से 14 बैल भरकर वे मुजफ्फर नगर ले जा रहे थे। उकलाना-नरवाना हाइवे पर गांव जाजनवाला के निकट टाटा गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने जो गोरक्षा दल के सदस्य थे उनके वाहन को रुकवा लिया तथा उनके साथ मारपीट की। उनका ट्रक भी छीन लिया। बाद में उन्हें घायल हालत में गांव सुरजाखेड़ा के निकट सड़क पर छोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed