{"_id":"657f53699068eeadc40479e7","slug":"giving-new-face-to-cm-in-three-states-is-a-big-message-brijendra-singh-jind-news-c-199-1-jnd1001-10340-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन राज्यों में सीएम के लिए नए चेहरा देना बड़ा संदेश : बृजेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन राज्यों में सीएम के लिए नए चेहरा देना बड़ा संदेश : बृजेंद्र सिंह
Mon, 18 Dec 2023 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
17जेएनडी40: पालवां गांव में दिनेश उर्फ धोला के निवास पर पहुंचे भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह। संवा
उचाना। तीन राज्यों में नए चेहरों को सीएम भाजपा द्वारा बनाए जाने पर सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि एक जगह कुछ नया हो तो समझ में आता है लेकिन तीनों प्रदेश में इस प्रकार से नए मुख्यमंत्री देना एक बहुत बड़ा संकेत है पूरी पार्टी को।
भाजपा में जो सर्वोच्च पद है वो सबके लिए खुले है। ऐसा नहीं है कि कुछ लोगों की सूची है उसमें से ही तय होगा। कोई भी व्यक्ति जिसने लंबा समय दिया है पार्टी को उसको सर्वोच्च पद भी मिल सकता है। बृजेंद्र सिंह रविवार को पालवां गांव दिनेश उर्फ धोला के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि गठबंधन से भाजपा को आज के दिन नुकसान है। किसी प्रकार का राजनीति फायदा भाजपा को प्रदेश में नहीं है। जो राजस्थान में जेजेपी के साथ हुआ है वैसी ही हालात हरियाणा में भी इनके साथ होगा। विपक्ष द्वारा संसद मामले को बेरोजगारी के मुद्दे से जोड़ने पर सांसद ने कहा कि संसद में अगर सुरक्षा का घेरा टूटता है तो वो कोई छोटी बात नहीं है। वो गैस अगर जहरीली गैस होती इनके नारे ये ही होते तो क्या विपक्ष ये ही कहता कि बेरोजगारी, महंगाई इसका कारण है। कारण कुछ भी रहा हो लेकिन घटना आपकी सर्वोच्च पंचायत है देश की उसकी अंदर वाली बिल्डिंग के अंदर भी इस तरह की अराजकता हो जाती है इसके बारे में सबको चिंतित होना चाहिए। इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि अगर लोकसभा के साथ विस चुनाव हो जाए तो बेहतर है। लोकसभा के चुनाव के बाद हरियाणा के चुनाव में चार महीने का अंतर है। इतना कम समय दोनों चुनाव में हो तो एक साथ कर दे तो बेहतर है।